Placeholder canvas

वो मुकाबला जिसमें हिटमैन ‘रोहित शर्मा’ ने 33 चौके और 9 छक्के लगाकर रच दिया था इतिहास

भारतीय टीम के ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा पूरी दुनिया में हिटमैन के नाम से जाने और पहचाने जाते हैं। रोहित शर्मा समय-समय पर अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी का नमूना भी पेश करते रहते हैं। मगर आज रोहित शर्मा की साल 2014 की उस तारीख को याद करते हैं जो उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ खेली थी।

लोगों के जेहन में रोहित की उस पारी की यादें आज भी सबके जेहन में ताजा है। इस मुकाबले में रोहित शर्मा ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए दोहरा शतक जड़ा था और अकेले ही ढाई सौ से अधिक रन कूट दिए थे।

वनडे क्रिकेट की सबसे बड़ी व्यक्तिगत पारी खेली थी श्रीलंका के खिलाफ

rohit jersy number

दरअसल, साल 2014 में श्रीलंका की टीम टीम इंडिया के दौरे पर आई थी। इस दौरान एकदिवसीय सीरीज में रोहित शर्मा ने कोलकाता के ईडन गार्डन ऐतिहासिक मैदान पर श्रीलंका की गेंदबाजों की जमकर खबर ली थी। हिटमैन रोहित शर्मा ने श्रीलंका के खिलाफ 264 रनों की विस्फोटक इनिंग खेली थी। जो वनडे क्रिकेट के इतिहास में सबसे बड़ी पारी के रूप में याद की जाती है।

रोहित के 264 रन के आंकड़े को भी पार नहीं कर सकी थी श्रीलंकाई टीम

रोहित शर्मा

अपनी 264 रनों की पारी के दौरान रोहित ने श्रीलंकाई गेंदबाजों को जमकर परेशान किया।अपनी इनिंग के दौरान रोहित शर्मा 225 मिनट तक क्रीज पर डटे रहे और इस दौरान उन्होंने 175 गेंदें खेलकर 264 रन बनाए। इतना ही नहीं उन्होंने अपनी पारी में 33 रन और 9 गगनचुंबी छक्के भी जड़े थे।

रोहित के इस दमदार दोहरे शतक की मदद से भारतीय टीम ने श्रीलंका के सामने 404 रनों का विशाल लक्ष्य रखा था। टीम इंडिया द्वारा दिए गए इस लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की पूरी टीम भारतीय ओपनर बल्लेबाज रोहित शर्मा के द्वारा बनाए गए मुकाबले में 264 रनों के आंकड़े को भी पार नहीं कर सकी थी। लंका की पूरी टीम 43 ओवर 1 गेंद खेलकर 251 रन पर सिमट गई थी।

गौरतलब है कि टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा अपने दमदार प्रदर्शन की वजह से अब भारतीय t20 टीम की अगुवाई करते हुए नजर आते हैं हाल ही में उनकी कप्तानी में टीम इंडिया ने घरेलू t20 सीरीज में न्यूजीलैंड की टीम का 3-0 से सफाया किया है।

ये भी पढ़ें- खराब दौर से गुजर रहे इस खिलाड़ी को अब रोहित का सहारा, विराट की कप्तानी में झेल चुका है उपेक्षा !