Placeholder canvas

ये 4 खिलाड़ी कभी भी जीरो पर नहीं हुए हैं आउट, एक भारतीय भी इस लिस्ट में शामिल

क्रिकेट का खेल अनिश्चितताओं का खेल कहा जाता है। इस खेल में कुछ भी संभव है। क्रिकेट के खेल में कई दिग्गजों के नाम कुछ ऐसे रिकॉर्ड दर्ज हैं। जो अपने आप में यूनिक हैं। ऐसे में हम आपको आज इस आर्टिकल के जरिए उन चार खिलाड़ियों के बारे में बताने जा रहे हैं जो कभी भी जीरो पर आउट नहीं हुए हैं।

जैक्स रोडलफ़ (दक्षिण अफ्रीका)

jakc rudolf

दक्षिण अफ्रीका का यह बल्लेबाज 45 वनडे मैच में 11 से 74 रन बना चुका है। इस दौरान जैक्स रोडलफ़ ने 7 हाफ सेंचुरी भी बनाई हैं। वनडे क्रिकेट में जैक्स रोडलफ़ का सर्वाधिक स्कोर 81 रन का रहा है। और यह बल्लेबाज कभी भी जीरो पर पवेलियन नहीं लौटा है।

यशपाल शर्मा (भारत)

yashpal sharma

टीम इंडिया के पूर्व बल्लेबाज यशपाल शर्मा के नाम भी शून्य पर कभी ना आउट होने का रिकॉर्ड दर्ज है। यशपाल शर्मा ने अपने क्रिकेट कैरियर में 42 वनडे मैच खेलते हुए 883 रन बनाए हैं। इन मुकाबलों में उनके बल्ले से 4 अर्धशतक भी निकले हैं।

अगर उनके द्वारा एक दिवसीय क्रिकेट में बनाए गए सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर की बात करें तो उनका सर्वोच्च स्कोर 89 रन है। टीम इंडिया का यह बल्लेबाज एकदिवसीय क्रिकेट में कभी भी जीरो पर आउट नहीं हुआ है।

ये भी पढ़ें- ये रहे दुनिया के सबसे 5 आलसी क्रिकेटर, लिस्ट में 2 भारतीय भी शामिल

केप्लर वेसेल्स (दक्षिण अफ्रीका)

capler

साउथ अफ्रीका का यह बल्लेबाज अपने 10 साल के क्रिकेट करियर में कुल 109 वनडे मैच खेले हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 1 शतक और 26 अर्धशतक निकले हैं। उन्होंने वनडे क्रिकेट कैरियर में कुल 3367 रन बनाए।

क्रिकेट में 107 रन उनका सर्वाधिक स्कोर है। केप्लर वेसेल्स कभी भी जीरो पर आउट होकर पवेलियन नहीं होते हैं। इतना ही नहीं वह 4 बार नाबाद पवेलियन लौटे हैं।

पीटर क्रिस्टन (दक्षिण अफ्रीका)

peter cris

पीटर क्रिस्टियन ने साउथ अफ्रीका के लिए लगभग 3 साल तक क्रिकेट खेला है। मगर यह बल्लेबाज कभी भी जीरो पर अपना विकेट गवांकर पवेलियन नहीं लौटा है।

पीटर ने वनडे कैरियर में 40 मुकाबले खेलकर 1293 रन बनाए हैं। जिसमें उन्होंने 9 अर्धशतक भी जड़े हैं। खास बात ये है कि इस दौरान वह 6 बार बिना आउट हुए पवेलियन लौटे हैं। अगर उनके सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर की बात करें तो उनका सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर 97 रन का है।