Placeholder canvas

कंपनी ने 120 भारतीय कामगारों को चार्टर्ड फ्लाइट से भारत वापस भेजा, साथ ही दी एडवांस सैलरी

कोरोना वायरस महामारी के फैलाव को रोकने के लिए दुनिया भर में लगे लॉकडाउन की वजह से कई लोगों को आर्थिक तंगी से जूझना पड़ रहा हैं। इस महामारी के संकट के बीच जहां लोग कोरोना से बचते हुए अपनी जिंदगी की लड़ाई लड़ रहे हैं, वहीं कंपनियां लगातार अपने कर्मचारियों को काम से निकाल रहे है।

जिसके कारण दुनिया के हर देश में इस समय बेरोजगारी की लेवल अपने पीक पर है। वहीं दूसरे देशों में अपनी बेहतर जिंदगी के लिए रोजी रोटी कमाने गए भारतीय लोग नौकरी से निकाले जाने के बाद अपने देश वापस लौट कर आए हैं। वहीं ‘वंदे भारत मिशन’ के तहत भारत सरकार भी दूसरे देशों में फंसे अपने नागरिकों को निकाल कर स्वदेश वापस ला रही है।

1 42

भारत सरकार द्वारा स्वदेश वापस लाए जा रहे भारतीय लोगों को अपनी फ्लाइट यात्रा का किराया खुद ही देना पड़ रहा है। लेकिन दुनिया भर में वायरस की वजह से छाए आर्थिक मंदी के दौर के बीच में संयुक्त अरब अमीरात यानी UAE के शहर शारजाह की एक कंपनी ने अपने यहां काम करने वाले 120 भारतीय कामगारों को चार्टर्ड फ्लाइट से उनके देश यानी भारत भेज दिया। कंपनी के किए इस काम हर कोई खूब तारीफ कर रहा है।

इंग्लिश न्यूजपेपर हिंदुस्तान टाइम्स के अनुसार, uae के शारजाह शहर में स्थित इस कंपनी के मालिक आर हरिकुमार ने रविवार को अपने यहां के 120 भारतीय कर्मचारी को वापस उनके देश और राज्य में भेज दिया है। आर हरिकुमार ने ना सिर्फ अपने कर्मचारियों को चार्टर्ड फ्लाइट से उनके देश में भेजा।

Background 1 4

इसके साथ ही उन्होंने अपने इन सभी कर्मचारियों को उनकी एक महीने की एडवांस सैलरी भी दी है। इन सब के साथ साथ उन्होंने अपने सभी कर्मचारियों को एक-एक गिफ्ट पैक भी दिए है। इतना ही नहीं उन्होंने तो अपने इन सभी कर्मचारियों को ये भी कहा कि अगर वो लोग वापस शारजाह में नहीं आना चाहते हैं। तो वो लोग कोयम्बटूर में कंपनी की दूसरी यूनिट में कंपनी के लिए काम कर सकते हैं।