Placeholder canvas

दुनिया का इकलौता क्रिकेटर, जिसे भारत में आने के लिए वीजा की नहीं पड़ती जरूरत

शायद ही ऐसा कोई व्यक्ति हो जिसे किसी दूसरे देश जाने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती हो। आमतौर पर सभी अंतरराष्ट्रीय यात्रियों को ट्रैवल करने के लिए वीजा की जरूरत पड़ती है। किसी विदेशी यात्री को भारत आने पर भी वीजा देना पड़ता है। मगर हम इस आर्टिकल के बारे में एक ऐसे क्रिकेटर के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। जिसे भारत आने के लिए वीजा की जरूरत नहीं पड़ती है।

यह नाम कोई नया नाम नहीं है बल्कि क्रिकेट जगत का जाना पहचाना नाम है। भारत के पड़ोसी मुल्क श्रीलंका के पूर्व स्पिनर गेंदबाज मुथैया मुरलीधरन को भारत की यात्रा करने के लिए वीजा की आवश्यकता नहीं पड़ती है। आपके दिमाग में यह प्रश्न उठा होगा कि क्या ऐसा संभव है तो हम आपको बताने जा रहे हैं कि यह कैसे संभव है?

भारत सरकार की इस सुविधा के चलते मुथैया मुरलीधरन को नहीं पड़ती है वीजा की जरूरत

mmd..3

दरअसल भारत सरकार ने श्रीलंका के इस पूर्व क्रिकेटर को ओसीआई यानी कि प्रवासी नागरिकता दी हुई है। इसी के चलते मुथैया मुरलीधरन बिना वीजा के कभी भी भारत और जा सकते हैं। मुथैया मुरलीधरन ने श्रीलंका के लिए काफी क्रिकेट खेला है। ऐसे में भारत सरकार ने क्रिकेट में उनके योगदान को देखते हुए यह फैसला किया था।

ये भी पढ़ें- जानिए शोएब अख्तर ने ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों के अनोखे अंदाज में सेलिब्रेट को क्यों बताया घिनौना?

कुछ ऐसा है मुथैया मुरलीधरन का क्रिकेट कैरियर

mmd..2

वहीं अगर मुथैया मुरलीधरन के क्रिकेट कैरियर पर नजर डालें तो उन्होंने अपने क्रिकेट में 133 टेस्ट मुकाबला खेल कर 2.4 7 की इकोनॉमी के साथ 800 विकेट लिए हैं। इस दौरान इनका गेंदबाजी औसत 22.7 का रहा है। श्रीलंका के इस पूर्व क्रिकेटर ने अपने देश के लिए 350 वनडे मुकाबले खेलकर 534 विकेट चटकाए हैं।

इस दौरान उनका इकोनॉमी रेट 3.93 और औसत 23.1 का रहा है। मुथैया मुरलीधरन ने अपने क्रिकेट कैरियर में 12 t20 इंटरनेशनल मुकाबले भी खेले हैं। इन मुकाबलों में उन्होंने 6.31 की इकोनॉमी से 13 विकेट चटकाए हैं। इस दौरान उनका गेंदबाजी औसत 22.8 का रहा है।

ये भी पढ़ें- क्रिकेट के 5 अनोखे नियम, जिनके बारे में शायद ही आप जानते होंगे