skip to content

भारतीय गेंदबाज ने बनाया शर्मनाक रिकाॅर्ड, एक गेंद डालने में लुटा दिए 18 रन, देखें Video

आज से कुछ समय पहले t20 हो या फिर वनडे क्रिकेट एक ओवर में छह छक्के लगने के दुर्लभ कारनामे होते थे। लेकिन बीते कुछ समय में एक ओवर में छह छक्के लगने आम हो गए हैं। लेकिन अब क्रिकेट में इससे बढ़कर बहुत कुछ होने लगा है।

कई दफा देखा गया है कि आखिरी गेंद पर एक भी रन नहीं बनता है मगर हाल ही में एक ऐसा मामला देखने को मिला है जहां पर बल्लेबाज ने आखिरी गेंद पर पूरे 18 रन जोड़ लिए हैं। ऐसे में आइए हम बताते हैं इस पूरे वाकए के बारे में…

TNPL में हुआ है ये कारनामा

आपको बताते चलें कि जिस गेंद पर बल्लेबाज ने 18 रन बनाए हैं उसे t20 हिस्ट्री की सबसे महंगी गेंद माना जा रहा है। लेकिन 18 रन बल्लेबाज ने कैसे बटोरे?

इसको जानने में हर कोई दिलचस्पी ले ले रहा है। लेकिन इससे पहले जानना यह जरूरी है कि यह कहां का वाक्या है कि जहां पर एक गेंद पर 18 रन बन गए हैं। यह कहीं और का नहीं बल्कि भारत स्थित तमिलनाडु की तमिलनाडु प्रीमियर लीग यानी कि टीएनपीएल में संभव हुआ है।

ये भी पढ़ें : वेस्टइंडीज दौरे के लिए जारी हुआ शेड्यूल, 2 मैच अमेरिका में भी खेलेगी टीम इंडिया, जानिए पूरी डिटेल

जानिए एक गेंद पर कैसे बन गए हैं 18 रन

पारी की आखिरी गेंद पर 18 रन कैसे बन गए इस बारे में अगर हम बात करें तो गेंदबाजी का जिम्मा अभिषेक तंवर के कंधों पर था। जबकि बल्लेबाजी स्ट्राइक पर संजय यादव थे। इसी दौरान अभिषेक तोमर ने आखिरी ओवर फेंका तो बल्लेबाजी कर रहे संजय यादव के स्टंप उड़ गए।

गेंदबाज विकेट को सेलिब्रेट करने लगे मगर अंपायर ने गेंद को ‘नो बॉल’ करार दिया। नो बॉल पर फ्री हिट मिली। इसके बाद भी संजय यादव ने गेंद को सिक्स के लिए भेजा। लेकिन यहां पर चौंकाने वाली बात यह है कि यह गेंद भी ‘नो बॉल’ साबित हुई।

इसके बाद अभिषेक तंवर एक और गेंद फेंकी। उस पर कुल 2 रन बने मगर वह भी ‘नो बाल’ साबित हुई। मगर उन्होंने आखिरी गेंद को फेंकने के लिए कुछ अलग प्रयास किया।

गेंद अब की बार नो नहीं हुई लेकिन वाइड हो गई। जिस पर अतिरिक्त रन भी मिल गए। अब तक 12 रन गेंदबाज ने लुटा दिए थे मगर वह आखिरी गेंद को भी सही तरीके से डिलीवर नहीं कर पाए।

आखिरकार गेंदबाज ने ‘फेयर डिलीवरी’ डाली। इस गेंद पर भी संजय यादव ने छक्का लगाया। ऐसे में पारी की आखिरी गेंद पर कुल 18 रन बने। माने कि इस ओवर में 3 नो गेंद और एक वाइड गेंद बॉलर्स ने फेंकी। इस तरह 1 गेंद पर 18 रन बन गए।

गौरतलब है कि तमिलनाडु प्रीमियर लीग 2023 का या मैच चेपक सुपर गिल्स और सलेम स्पोर्टेंस के मध्य खेला गया था। मैच में पहले बल्लेबाजी करने वाली टीम ने 5 विकेट खोकर 217 रन स्कोर बोर्ड पर‌ लगाए।

पारी की अंतिम गेंद पर 18 रन बनाने वाले संजय यादव ने 12 गेंदों पर 31 रनों की नाबाद धुआंधार पारी खेली। जबकि लक्ष्य का पीछा करने वाली सलेम महज 169 रन ही बना सकी।

ये भी पढ़ें : हरभजन सिंह ने चुनी वेस्टइंडीज दौरे के लिए 15 सदस्यीय टीम इंडिया, इन खिलाड़ियों को दिया मौका, देखें लिस्ट