Placeholder canvas

विराट कोहली ने अहमदाबाद टेस्ट में लगाई रिकाॅर्ड्स की झड़ी, एक साथ बना डाले कुल 10 एतिहासिक रिकाॅर्ड

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चल रहे चौथे टेस्ट मैच के चौथे दिन विराट कोहली ने आखिरकार अपना 75वां शतक जड़ा। विराट कोहली को अपने शतक तक पहुंचने में 243 गेंद लगी। बहुत लंबे समय से विराट और उनके फैंस को उनके इस टेस्ट शतक का इंतजार था। विराट कोहली ने इस दौरान कई कीर्तिमान भी बनाए।

विराट कोहली ने एक साथ बनाए 10 एतिहासिक रिकॉर्ड

1. विराट कोहली ने 3 साल 3 महीने बाद टेस्ट क्रिकेट में शतक लगाया। विराट को अपने इस टेस्ट शतक तक पहुंचने में 1204 दिन लगे।

2. विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में ये 28वां शतक हैं।

3. विराट कोहली का टेस्ट क्रिकेट में ये ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 8वा शतक है। उनके अलावा सचिन तेंदुलकर के नाम 11 तो सुनील गावस्कर के नाम भी 8 टेस्ट शतक है।

4. विराट कोहली ने रोहित शर्मा की कप्तानी में पहला 50प्लस टेस्ट स्कोर दर्ज किया। उनका आखिरी अर्धशतक जनवरी 2022 ने आया था उस समय वह खुद टेस्ट टीम के कप्तान थे।

5. विराट कोहली ने घेरेलू मैदान पर टेस्ट क्रिकेट में अपने 4000 रन पूरे कर लिए है। ऐसा करने वाले वह पांचवे भारतीय खिलाड़ी बने।

ये भी पढ़ें- चौथा टेस्ट डुबाएगा भारतीय टीम की लुटिया? श्रीलंका-न्यूजीलैंड मैच ने बदला वर्ल्ड टेस्ट चैम्पियनशिप का समीकरण

6. कोहली ने घर में 4000 टेस्ट रन पूरे किए।

0 से 1000 रन – 26 पारियां
1001 से 2000 रन – 13 पारियां
2001 से 3000 रन – 14 पारियां
3001 से 4000 रन – 24 पारियां*

7. विराट कोहली ने 75 अंतराष्ट्रीय शतक सबसे कम इनिंग में पूरे किए। अपने 75 वे शतक तक पहुंचने में उन्हें 552 पारी लगी। जबकि सचिन तेंदुलकर को ऐसा करने में 566 परियां लगी थी।

8. फैब 4 टेस्ट शतक:

1. स्मिथ – 30
2. जो रूट – 29
3. कोहली – 28*.
4. विलियमसन – 26

विराट कोहली अब जो रूट से केवल एक और स्टीव स्मिथ से केवल दो शतक पीछे हैं।

9. एक्टिव प्लेयर्स की लिस्ट में विराट कोहली के नाम सबसे ज्यादा अंतराष्ट्रीय शतक है। वह अभी तक 75 शतक लगा चुके है और केवल सचिन तेंदुलकर (100) से पीछे है।

10. विराट कोहली (4723*) ने आज ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने के मामले में वेस्ट इंडीज के महान बल्लेबाज ब्रायन लारा (4714) को पीछे छोड़ दिया। अब उनसे आगे केवल सचिन तेंदुलकर (6707) है।

ये भी पढ़ें- IND vs AUS: खत्म हुआ 1204 दिनों का इंतजार, अहमदाबाद में विराट कोहली ने ठोका टेस्ट करियर का 28वां शतक