Placeholder canvas

166 रन ठोक विराट कोहली ने रचा इतिहास, सचिन तेंदुलकर को पछाड़ हासिल किया ये बड़ा कीर्तिमान

विराट कोहली ने अपने तीन साल का शतक का सूखा कुछ ऐसे खत्म किया है कि हर कोई हैरान हैं। विराट कोहली लगातार तौर पर शतकीय परियां खेल रहे है। हाल में उन्होंने लगातार दो शतक ठोके।

अब उसके बाद श्रीलंका के खिलाफ आखिरी ओडीआई में उन्होंने नाबाद 166 रन की पारी खेली सबका दिल जीत लिया है। वह वापसी करने के बाद कुल 4 शतक लगा चुके हैं। तीन ओडीआई में तो एक टी20I में।

ओडीआई में बना ली है 46 सेंचुरी, सचिन से केवल 3 सेंचुरी पीछे

कल हुए इस मुकाबले में विराट कोहली ने अपने शतक पर पहुंचने के लिए 85 गेंदे ली। उन्होंने इस शतक लगाने तक 10 चौके और 1 छक्का लगा लिया था। ये विराट कोहली का ओडीआई में 46 वा शतक था। अब वह सचिन तेंदुलकर (49) से केवल 3 शतक दूर हैं। विराट कोहली ने केवल 110 गेंदों पर शानदार 166* रन बनाए।

ये भी पढ़ें- IND vs SL: रोहित शर्मा के इस मास्टरस्ट्रोक से भारत को मिली एतिहासिक जीत, श्रीलंका को 317 रन से दी करारी मात

सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड तोड़ा, घर पर सबसे ज्यादा ओडीआई शतक का रिकॉर्ड किया अपने नाम

इतना ही नहीं विराट कोहली ने कल सचिन तेंदुलकर के होम सॉइल में ओडीआई में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड तोड़ा। ये होम सॉइल में विराट कोहली का 21वा शतक था। विश्व में किसी भी खिलाड़ी द्वारा सबसे ज्यादा। भारत में खेली गई 101 पारियों में ये विराट का घर में 21वा शतक था।

जैक कैलिस और रिकी पोंटिंग की बराबरी की

इतना ही नहीं अपने अर्धशतक पर पहुंचते ही विराट कोहली ने घर पर सबसे ज्यादा ओडीआई 50 प्लस स्कोर की लिस्ट में दूसरे नंबर पर स्थित जैक कैलिस और रिकी पोंटिंग की बराबरी कर ली। अब इन तीनों के नाम ओडीआई में 46 फिफ्टी प्लस स्कोर है। वो अब केवल सचिन तेंदुलकर (58) से पीछे हैं।

इतना ही नहीं अब वो ओडीआई में होम में सबसे ज्यादा रन के मामले में तीसरे स्थान पर है। उन्होंने कल अपनी पारी के बाद जैक कैलिस (5186) को पीछे छोड़ दिया। उनके नाम अब 5303 रन है और वो केवल रिकी पोंटिंग (5521) और सचिन तेंदुलकर (6976) से पीछे हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs SL: तीसरे वनडे में बने कुल 12 एतिहासिक रिकाॅर्ड, शुभमन गिल के किया कमाल तो विराट कोहली ने रचा इतिहास