Placeholder canvas

IPL 2022: लगातार 7 हार के बाद क्या अब भी प्लेऑफ में जगह बना पाएगी मुंबई इंडियंस? जानिए कितनी है संभावना

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) सबसे सफल टीम का तमगा हासिल कर चुकी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम इस सत्र में लगातार 7 हार झेल चुकी है। ऐसे में अब उसे सिर्फ अब सात मैच और टूर्नामेंट में खेलने हैं। हालांकि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम लगातार सात मुकाबले हारकर लगभग प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो गई है।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के सभी मुकाबले होंगे करो या मरो वाली स्थिति वाले

ROHIT MI

आपको बता दें कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम अपने बचे 7 मुकाबलों में करो या मरो वाली स्थिति से गुजरेगी। मान लीजिए कि अगर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम अपने शेष बचे सातों मुकाबलों में जीत दर्ज करने में भी सफल होती है तब भी उसका प्ले ऑफ में जगह बनाना सुनिश्चित नहीं है।

7 मुकाबले जीतकर भी मुंबई इंडियंस का प्लेऑफ में पहुंचना नहीं है पक्का

mi headमौजूदा समय में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम अब तक 7 मुकाबले खेल कर सातों में हार का मुंह देख चुकी है ऐसे में वह अंक तालिका में सबसे निचले पायदान यानी कि दसवें नंबर पर है। अब मुंबई इंडियंस को अपने शेष बचे सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी। लेकिन फिर भी उसका प्ले आपने पहुंचना पक्का नहीं है।

मान लीजिए कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम अपने शेष बचे सभी मुकाबले जीतने में कामयाब हो जाती है। तब भी उसके 14 अंक होंगे। ऐसी स्थिति में मुंबई इंडियंस की टीम को अन्य टीमों की हार जीत और उनके अंको के हेरफेर पर निर्भर होना होगा।

एक और हार मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की प्लेऑफ में पहुंचने की बची उम्मीदों को भी कर देगी खत्म

Mumbai Indians

और यदि मुंबई इंडियंस की टीम अपने अगले सात मैचों में से एक भी मुकाबला गंवाती है तो ऐसे नहीं उसके छह जीत के साथ 12 पॉइंट होंगे। जो मुंबई इंडियंस को प्लेऑफ में पहुंचने के लिए नाकाफी है।

अब तक के सफर में रोहित की टीम इन टीमों से खा चुकी है मात

mi vs lsg

वर्तमान सत्र में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने 7 मुकाबले खेले हैं और उसे हर टीम ने हराया है। मुंबई इंडियन को दिल्ली कैपिटल्स, राजस्थान रॉयल्स, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स,लखनऊ सुपरजाइंट्स और चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने मात दी है।

इन टीमों से शेष बचे 7 मुकाबलों में भिड़ती नजर आएगी मुंबई इंडियंस की टीम

Mumbai Indians

अब तक अपने सातों मुकाबले हारकर अंक तालिका में सबसे निचले पायदान पर मौजूद मुंबई इंडियंस की टीम को टूर्नामेंट में अभी साथ और मुकाबले खेलने हैं। इन मुकाबलों में उसे लखनऊ सुपरजाइंट्स, राजस्थान रॉयल्स, गुजरात टाइटंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद और दिल्ली कैपिटल से भिड़ना है।

गौरतलब है कि मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को उसके पिछले मुकाबले में चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 3 विकेट से पीटा। इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने पहले बैटिंग करते हुए स्कोरबोर्ड पर 155 रन लगाए थे।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के लिए तिलक वर्मा ने 51 रनों की नाबाद पारी खेली थी, जबकि सूर्यकुमार यादव ने भी 21 गेंदों पर 32 रन का योगदान दिया था। लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम ने 7 विकेट खोकर 156 बना कर मुकाबला अपने नाम कर लिया था। चेन्नई सुपर किंग्स को विकेटकीपर बल्लेबाज महेंद्र सिंह धोनी ने चौका लगाकर अंतिम गेंद पर जीत दिलाई थी।

ये भी पढ़ें- IPL 2022: CSK की जीत पर धोनी को लेकर कप्तान रविंद्र जडेजा ने दी बड़ी प्रतिक्रिया