Placeholder canvas

T20 वर्ल्ड कप के लिए क्या टीम इंडिया में वापसी कर सकते हैं धोनी? पूर्व भारतीय दिग्गज ने किया अनुरोध

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में गुरुवार को खेले गए मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) और चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai Super Kings) के बीच मुकाबले में महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) ने 13 गेंद में नाबाद 28 रन की पारी खेलकर चेन्नई सुपर किंग्स को रोमांचक जीत दिलाई।

महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) द्वारा चेन्नई सुपर किंग्स को जीत दिलाए जाने पर टीम इंडिया के पूर्व स्टार क्रिकेटरों ने उन्हें सोशल मीडिया पर जमकर सराहा है।

टीम इंडिया के पूर्व पेसर आरपी सिंह (RP Singh) ने ट्विटर पर लिखा, ‘क्या हम धोनी से रिक्वेस्ट कर सकते हैं कि वह टी-20 वर्ल्ड कप के लिए रिटायरमेंट वापस लेंगे क्या? आपको बता दें कि इसी साल अक्टूबर-नवंबर महीने में ऑस्ट्रेलिया में आईसीसी t20 विश्व कप का आयोजन किया जाना है।

साल 2021 के T20 विश्व कप में लीग चरण में ही थम गया था इंडिया का सफर

पिछले साल संयुक्त अरब अमीरात में खेले गए आईसीसी T20 वर्ल्ड कप में भारतीय टीम का प्रदर्शन निराशाजनक रहा था। इस वर्ल्ड कप में भारतीय टीम सेमीफाइनल के लिए भी क्वालीफाई नहीं कर सकी थी।

दूसरी तरफ भारत के स्टार क्रिकेटर विराट कोहली (Virat Kohli) और रोहित शर्मा (Rohit Sharma) इंडियन प्रीमियर लीग में भी कुछ खास नहीं कर पा रहे हैं। उधर, रूद्र प्रताप सिंह, हरभजन सिंह (Harbhajan Singh), इरफान पठान (Irfan Pathan) और सुरेश रैना (Suresh Raina) समेत तमाम पूर्व भारतीय क्रिकेटर गुरुवार को खेली गई धोनी की आकर्षक पारी को लेकर ट्वीट किया है।

चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को आखिरी ओवर की 4 गेंदों पर चाहिए थे 16 रन

4 2

चेन्नई सुपर किंग्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेले गए इस मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स की टीम को अंतिम ओवर की आखिरी की 4 गेंदों पर जीत के लिए 16 रनों की दरकार थी। जबकि गेंदबाजी का जिम्मा मुंबई इंडियंस के उनादकट के हाथों में था।

स्ट्राइक पर थे महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) जिन्होंने 6,4,2,4 रन बनाकर चेन्नई सुपर किंग्स को मुकाबले में रोमांचक जीत दिला। इसी के साथ चेन्नई सुपर किंग्स की टीम इस सीजन की दूसरी जीत दर्ज करने में सफल रही। ऐसे में चेन्नई सुपर किंग्स के अब 4 अंक हो गए हैं।

जहां एक तरफ मुंबई इंडियंस के सेमीफाइनल मेंपहुंचने के चांस ना के बराबर रह गए हैं तो वहीं दूसरी तरफ चेन्नई सुपर किंग्स को भी प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए सभी मुकाबलों में जीत दर्ज करनी होगी।

ये भी पढ़ें- आखिरी ओवर में चाहिए थे 17 रन, धोनी ने ऐसे छीना मुंबई के जबड़े से जीत; पढ़िए आखिरी 6 गेंद का रोमांच