Placeholder canvas

समझ से परे, आखिर टीम इंडिया के सिलेक्टर्स क्यों करते हैं इन पांच खिलाड़ियों को बार-बार नजरअंदाज

भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) में कुछ ऐसा खिलाड़ी रहें है जिन्हें सेलेक्टर द्वारा ज्यादा मौके नहीं मिले हैं। इन खिलाड़ियों की किस्मत काफी खराब रही। सेलेक्टर द्वारा इन्हें हमेशा ही नजरंदाज किया गया। आज हम बात करेंगे ऐसे 5 खिलाड़ियों की जिन्हें बार बार टीम के चयनकर्ताओं द्वारा नजरंदाज किया जा रहा हैं।

1. खलील अहमद

images 4 11

इस मध्यम गति के तेज गेंदबाज ने अपना आखिरी अंतराष्ट्रीय मैच नवंबर 2019 में खेला था तबसे लेकर आजतक उन्हें नजर अंदाज ही किया जा रहा है। भारत (Team India) के लिए खेले 14 टी 20I में उन्होंने 13 विकेट लिए जबकि 11 ओडीआई में उनके नाम 14 विकेट हैं।

बाएं हाथ के गेंदबाज हमेशा ही टीम इंडिया की ताकत साबित हुए है। चाहे इरफान पठान हो या जाहिर खान भारत के लिए लेफ्ट आर्म गेंदबाज हमेशा अच्छे साबित हुए है। ऐसे में अचानक से खलील अहमद को 2019 से मौका न देना समझ नहीं आता हैं।

2. राहुल त्रिपाठी

images 9 7

राहुल त्रिपाठी आईपीएल और डोमेस्टिक क्रिकेट में एक जाना माना नाम हैं। उन्होंने कई मैच विनिंग परियां खेली हैं। बावजूद इसके उनकी किस्मत बहुत खराब रहीं है। राहुल को आज तक खेलने का मौका नहीं मिला है।

वह आयरलैंड के खिलाफ टीम (Team India) का हिस्सा तो थे पर उन्हें प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। 2022 के अपने इस आईपीएल सफर में उन्होंने 14 मैच में 413 रन बनाए हैं। उनकी स्ट्राइक रेट 158 से ऊपर रहीं। बार बार अच्छा प्रदर्शन के बाद उन्हें इस तरह से मौका न देना समझ से परे हैं।

3. पृथ्वी शॉ

images 5 8

2019 के बाद इस टैलेंटेड खिलाड़ी की जिंदगी एकदम से बदल गई। डोप टेस्ट में फेल होने के बाद शॉ के ऊपर 8 महीने का बैन लगा दिया गया था। उसके बाद से इस खिलाड़ी को एकदम से नज़र अंदाज कर दिया गया। पृथ्वी एक बेहतरीन सलामी बल्लेबाज रहे हैं। उनके नाम 5 टेस्ट मैच में 339 रन हैं। वहीं उनके नाम  6 ओडीआई में 189 रन हैं।

पृथ्वी तेज गति से रन बनाने में विश्वास रखते है और हमेशा टीम में अपना योगदान देते है। ये उनकी खराब किस्मत ही हैं कि उन्हें अभी तक पर्याप्त मौके नहीं मिले।

4. क्रुणाल पांड्या

images 6 8

पांड्या एक बेहतरीन ऑल रहे। चाहे मुंबई इंडियंस के लिए उनका योगदान हो या लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए। उनके नाम आईपीएल के 98 मैच में 1326 रन हैं साथ ही 61 विकेट हैं।

पांड्या ने भारत (Team India) के लिए 5 ओडीआई खेले है जिसमें उनके नाम 130 रन और 2 विकेट है। वहीं 19 टी 20I में उनके नाम 124 रन और 15 विकेट हैं। क्रुणाल को उनके भाई हार्दिक की तरह ज्यादा मौके नहीं मिल पाए।

शिवम दुबे

Screenshot 2022 03 25 024130

इस ऑल राउंडर खिलाड़ी ने अपना आखिरी अंतराष्ट्रीय मैच 2020 में खेला था तबसे उन्हें मौका नहीं मिला है। इस बार के आईपीएल में उन्होंने कुछ शानदार परियां भी खेली थी। उन्होने भारत (Team India) के लिए 13 टी 20I मैच खेले हैं जिसमें उन्होंने 105 रन बनाए है और 5 विकेट लिए है।

भारतीय टीम में हाल में हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, दीपक हुड्डा और दीपक चाहर जैसे ऑल राउंडर के होते हुए उन्हें अब भविष्य में शायद ही मौका मिले।

ये भी पढ़ें- IND vs WI : सीरीज जीत के बाद कप्तान शिखर धवन ने की 10 रन बनाने वाले इस खिलाड़ी की तारीफ