Placeholder canvas

महेंद्र सिंह धोनी के बाद बेन स्टोक्स बनेंगे CSK के अगले कप्तान? सीईओ ने खोला बड़ा राज

आईपीएल 2023 के मिनी नीलामी में महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली चेन्नई सुपर किंग्स ने इंग्लैंड के घातक ऑलराउंडर बेन स्टोक्स पर सबसे बड़ी रकम खर्च की है।

सीएसके ने इस खिलाड़ी को 16.25 करोड़ में खरीदते हुए अपनी टीम के साथ जोड़ा है। वहीं बेन स्टोक्स टीम में बल्लेबाजी और गेंदबाजी में अच्छी भूमिका निभाने के साथ-साथ लीडरशिप में भी अहम रोल निभा सकता है।

जैसे ही बेन स्टोक्स ने सीएसके में एंट्री की वैसे ही अनुमान लगाना शुरु हो गया कि महेंद्र सिंह धोनी के बाद बेन स्टोक्स को सीएसके की कप्तानी सौंपी जा सकती है। इन्हीं सब अटकलों के बीच हाल ही में चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ ने बड़ा खुलासा किया है।

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के खिलाफ गेंद और बल्ले से मचाया कहर, मैच फिक्सिंग में 2 साल का प्रतिबंध भी झेल चुका, अब KRR ने लगाया बड़ा दांव

ईएसपीएन क्रिकइंफो से बात करते हुए चेन्नई सुपर किंग्स के सीईओ काशी विश्वनाथ ने बताया कि, “हम भाग्यशाली है कि बेन स्टोक्स आखिर में हमें मिले। हम उन्हें पाकर बेहद ही उत्साहित हैं।

वही एमएस धोनी भी बहुत खुश हैं कि उन्हें टीम में बेन स्टोक्स मिले हैं। हम इस बार एक ऑलराउंडर चाहते थे जो कि हमें बेन स्टोक्स के रूप में मिल गया है। वहीं स्टोक्स कप्तानी का विकल्प साबित हो सकते हैं हालांकि इस पर महेंद्र सिंह धोनी समय के साथ फैसला करेंगे।”

बेन स्टोक्स के अलावा न्यूजीलैंड के काईल जेमिशन को भी किया टीम में शामिल 

बेन स्टोक्स के अलावा सीएसके ने न्यूजीलैंड के काईल जेमिशन  को भी अपनी टीम में शामिल किया है पिछले साल काइल जेमिशन को आरसीबी ने 15 करोड़ में खरीदा था। वही इस बार नीलामी में चेन्नई ने जेमिशन को 1 करोड़ के बेस प्राइस मे ही मिल गए।

सीईओ काशी विश्वनाथ ने बताया कि जेमिशन चोटिल हो गए थे जिसके कारण उन्हें अन्य फ्रेंचाइजी ने नहीं खरीदा। वही हमें फ्लेमिंग से सूचना मिली थी कि वह अब ठीक हो गए हैं और वह खेलने के लिए पूर्ण रूप से फिट है। ऐसे में जेमिशन सीएसके की ओर से इस सीजन में अच्छा प्रदर्शन कर सकते हैं।

यह भी पढ़ें : आईपीएल 2023 से पहले मुंबई इंडियंस ने चली तगड़ी चाल, आरसीबी के इस धाकड़ खिलाड़ी को अपने टीम में किया शामिल