Placeholder canvas

Wisden ने चुने साल के बेस्ट 5 क्रिकेटर, विराट कोहली नहीं बल्कि इन दो भारतीय खिलाड़ियों को दी जगह

Wisden Cricketer Of The Year: विजडन ने वर्ष 2021 के बेस्ट टेस्ट क्रिकेटरों की सूची सार्वजनिक की है। विश्व के तमाम क्रिकेटरों को उनके प्रदर्शन के आधार पर इस लिस्ट में जगह दी गई है। विजडन ने वर्ष 2022 के संस्करण में वर्ष 2021 के 5 बेस्ट टेस्ट क्रिकेटरों की लिस्ट में दो इंडियन प्लेयर्स को भी शामिल किया है।

इस लिस्ट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और पेसर जसप्रीत बुमराह (Jaspreet Bumrah) को जगह मिली है। दूसरी तरफ इस लिस्ट में विराट कोहली (Virat Kohli) को नहीं शामिल किया गया है। जबकि इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान Joe Root को वर्ष 2021 का सर्वश्रेष्ठ टेस्ट क्रिकेटर घोषित किया गया है।

जानिए इन्हें मिली है बेस्ट फाइव क्रिकेटर्स की लिस्ट में जगह (Wisden Cricketer Of The Year )

conwey2

विजडन द्वारा जारी टॉप फाइव टेस्ट क्रिकेटरों (Wisden Cricketer Of The Year) की लिस्ट में टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह (Jaspreet bumrah) और कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) को शामिल किया गया है।

जबकि न्यूजीलैंड के डेवोन कन्वे (Devone convey), इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ओली रॉबिंसन (Oly Robinson) और साउथ अफ्रीका की महिला क्रिकेटर डेन वान नीकर्क (Den Vaughn neekerk) भी इस खास लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हुई हैं।

रोहित शर्मा ने ओवल में खेली थी शतकीय पारी

Rohit Sharmaपाक विकेटकीपर बल्लेबाज मोहम्मद रिजवान (Mohammed Rizwan) को वर्ष 2021 का T20 क्रिकेटर चुना गया है। जसप्रीत बुमराह ने पिछले सत्र में इंग्लैंड के टूर पर बेहतरीन प्रदर्शन किया था। बुमराह ने ओवल के मैदान पर शानदार गेंदबाजी डालकर टीम इंडिया को सीरीज में 2-1 से अप्रत्याशित बड़ा दिलाई थी।

दूसरी तरफ रोहित शर्मा ने चार टेस्ट में 52.57 की एवरेज के साथ 368 रन बनाए थे। रोहित शर्मा ने ओवल के मैदान पर 127 रन की बेहतरीन पारी खेली थी। इंग्लैंड के पूर्व टेस्ट कप्तान के रूप में साल 2021 के कैलेंडर ईयर में कुल 1708 रन बनाए थे। ऐसा करके जो रूट 1 वर्ष में तीसरे सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बने थे।

रिजवान ने साल 2021 में 27 टी-20 मुकाबलों में 1329 रन बनाए थे। इस दौरान उनके बल्ले से एक शतक और 11 अर्धशतक भी निकले थे।

ये भी पढ़ें- लगातार फ्लाप हो रहे विराट कोहली को लेकर रवि शास्त्री ने दी बड़ी प्रतिक्रिया