Placeholder canvas

ICC WTC points table: मोहाली टेस्ट हार श्रीलंका ने गंवाया नंबर-1 स्थान, जानिए किस पायदान पर है भारत?

ICC WTC Points Table: ICC वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप की अंक तालिका में टीम इंडिया ने श्रीलंका को पहले टेस्ट मुकाबले में एक पारी और 222 रनों से हराने के बाद अपनी स्थिति पहले से अधिक मजबूत कर ली है। मोहाली टेस्ट में टीम इंडिया ने श्रीलंका को धूल चटाई है।

2 टेस्ट मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला जीतने के बाद टीम इंडिया WTC में एक भी पायदान ऊपर नहीं बढ़ सकी मगर भारत के प्वाइंट आफ परसेंटेज (pct) में खासा सुधार देखने को मिला है। टीम इंडिया के अब 54.16 परसेंटेज ऑफ पॉइंट्स हो गए हैं। टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप तालिका में पांचवें नंबर पर मौजूद है जबकि उसके प्वाइंट आफ परसेंटेज कुल 54.16 हो गए हैं। और पॉइंट 65 हैं।

Top पर ऑस्ट्रेलिया, तीसरे पर लुढ़का श्रीलंका (ICC WTC Points Table)

दूसरी तरफ टीम इंडिया दो टेस्ट मैचों की सीरीज में बुरी तरह मात खाने वाली श्रीलंका की टीम को बड़ा नुकसान उठाना पड़ा है। श्रीलंका की टीम अभी तक पहले पायदान पर मौजूद थी मगर भारत के हाथों हारने के बाद पहले से सीधा तीसरे नंबर पर लुढ़क गई है।

भारत के हाथों मुकाबला गंवाने से पहले श्रीलंका की टीम टॉप पर मौजूद थी। श्रीलंका के अब 66.66 PCT अंक हैं। भारत के हाथों श्रीलंका को कड़ी शिकस्त मिलने के बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम को काफी लाभ मिला है।

इसके बाद ऑस्ट्रेलिया की टीम 86.66 PCT के साथ पहले नंबर पर काबिज हो गया है। जब की बात करें अगर दूसरे नंबर पर काबिज टीम की तो पाकिस्तान की टीम की तो उसके 75.00 PCT हैं।

WTC 2021- 2022 में भारत ने हारे 3 मैच (ICC WTC Points Table)

India Testjan24 96420 730x419 m 2

टीम इंडिया ने WTC 2021- 2022 में अब तक खेले गए कुल 5 मुकाबलों में से 3 गवाएं हैं और 2 मुकाबलों में उसे जीत नसीब हुई है। दूसरी तरफ श्रीलंका की टीम ने इस दरमियान 2 मैच जीते हैं जबकि एक में उसे हार का मुंह देखना पड़ा है। WTC में भारत के नीचे न्यूजीलैंड काबिज है।

कीवी टीम के कुल 38.88 PCT हैं। न्यूजीलैंड की टीम WTC में छठे नंबर पर जबकि सातवें पर बांग्लादेश की टीम 25.00 PCT के साथ मौजूद है। वहीं, बांग्लादेश के बाद वेस्टइंडीज की टीम 25.00 PCT और वेस्टइंडीज के बाद अंतिम पायदान पर इंग्लैंड की टीम 9.25 PCT के साथ बनी हुई है।