Placeholder canvas

भारत को 2 वर्ल्ड कप जिताने वाले धुरंधर ने पलटी शुभमन गिल की किस्मत, दोहरा शतक ठोक तोड़ा तेंदुलकर, सहवाग का रिकॉर्ड

शुभमन गिल कल न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक जड़ ऐसा करने वाले सब युवा बल्लेबाज बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर, रोहित शर्मा और वीरेंद्र सहवाग जैसे खिलाड़ी को पीछे छोड़ दिया।

शुभमन के इस शानदार फॉर्म के पीछे युवराज सिंह का बहुत बड़ा हाथ

मौजूदा समय पर शुभमन का ओडीआई में औसत 70 हैं। वह एक के बाद एक शानदार पारियां खेलते जा रहे है। वह 2022 में ओडीआई में भारत के लिए हाईएस्ट स्कोरर रहें थे। पर ये सब कुछ एक दिन में नहीं हुआ। शुभमन के इस शानदार फॉर्म के पीछे भारत को दो वर्ल्ड दिलाने वाले युवराज सिंह का बहुत बड़ा हाथ हैं।

2020 में कॉविड में जब पूरी दुनिया थम सी गई थी। उस समय शुभमन ने युवराज सिंह के साथ बहुत समय बिताया। उन्होंने काफी कुछ सीखा। इस दौरान युवराज ने ये भी कहा कि आने वाले समय में शुभमन विश्व क्रिकेट के शिखर पर होंगे और एक बहुत जाना माना नाम होंगे। शुभमन ने इस और कदम भी बड़ा लिया है।

ये भी पढ़ें- प्रीति जिंटा की टीम ने जिसे बनाया हीरा, अब वो बल्ले और गेंद से मचा रहा कहर, फिर भी टीम इंडिया में नहीं मिल रहा मौका

671 दिन में केवल 3 ओडीआई खेलने के बाद 2022 में ओडीआई में की शानदार वापसी

गिल को उनके कैरियर के स्टार्टिंग में 671 दिनों में केवल तीन मैच खेलने का मौका मिला। युवराज के साथ काम करने के बाद 2022 में एक बार फिर भारतीय टीम में वापसी हुई। इस बार शुभमन ने मौके को हाथ से नहीं जाने दिया।

2022 में उन्होंने अपना सबसे पहले शतक जिम्बाब्वे के खिलाफ लगाया। उसके बाद से वह बिलकुल नहीं रुके। 2023 की शुरुआत में उन्होंने श्रीलंका के खिलाफ भी शानदार शतक लगाया। अब न्यूजीलैंड के खिलाफ दोहरा शतक लगा उन्होंने कमाल कर दिया।

शुभमन के आंकड़े

फिलहाल इस साल ओडीआई में वह हाईएस्ट स्कोरर है। 2023 में गिल ओडीआई में 4 मैच में 415 रन बना चुके है। जिसमें एक शतक, एक दोहरा शतक और एक अर्धशतक शामिल हैं। 2022 में गिल ने ओडीआई में 120 मैच में 70 की औसत से 638 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें- राॅबिन उथप्पा ने 171 के स्ट्राइक से ठोके 79 रन, 2 छक्के भी जड़े, फिर भी टीम को नहीं दिला सके जीत