Placeholder canvas

आईपीएल 2023 के नीलामी से पहले MI ने खेला बड़ा दांव, इन 4 घातक खिलाड़ियों की टीम में हुई एंट्री

आईपीएल 2023 के लिए मिनी ऑक्शन का आयोजन 23 दिसंबर को कोच्चि में किया जाना है। जिसके लिए अब कुछ ही दिन का समय शेष बचा है।

आईपीएल में भाग लेने वाले सभी 10 टीमें 23 दिसंबर को ऑक्शन में बोली लगाती हुई दिखाई देगी। वही इस बार सभी फैंस की नजर 5 बार आईपीएल की चैंपियन टीम मुंबई इंडियंस पर रहेगी।

23 दिसंबर को मिनी ऑक्शन में भाग लेने वाले खिलाड़ियों की लिस्ट भी आ गई है। इसी बीच मुंबई इंडियंस की ओर से एक बड़ा ऐलान किया गया है मुंबई इंडियंस ने 4 नए खिलाड़ियों को अपनी टीम में जोड़ा है। जानकारी के लिए बता दें कि आईपीएल की टीम में अब केवल आईपीएल ही नहीं बल्कि दूसरे लीगों में भी हिस्सा ले रही है।

आईपीएल 2023 से पहले मुंबई में हुई 4 नए खिलाड़ियों की एंट्री

मुंबई इंडियंस एमिरेट्स और एमआई केपटाउन का भी मालिकाना हक मुंबई इंडियंस के पास है। एमआई कैपटाउन और मुंबई इंडियंस एमिरेट्स दोनों दुनिया की अलग-अलग लीग में खेलने वाली टीमें है।

इसी बीच मुंबई इंडियंस एमिरेट्स में चार खतरनाक खिलाड़ियों की एंट्री हुई है। इंटरनेशनल लीग टी 20 के आगामी शुरुआती सत्र के लिए मुंबई इंडियंस एमिरेट्स ने संयुक्त अरब अमीरात यूएई के 4 खिलाड़ियों से करार किया है जिसके अंतर्गत जहूर खान, वी अरविंद, बासिल हमीद और मोहम्मद वसीम शामिल है।

ये भी पढ़ें- SA vs AUS : पहले टेस्ट मैच के लिए ऑस्ट्रेलिया टीम का ऐलान,जानिए किसे मिली जगह और कौन बना कप्तान

किरोन पोलार्ड को बनाया टीम का कप्तान

आईपीएल से संन्यास लेने वाले वेस्टइंडीज के घातक ऑलराउंडर किरोन पोलार्ड मुंबई इंडियंस एमिरेट्स की कप्तानी करते हुए दिखाई देंगे। वहीं मुंबई इंडियंस एमिरेट्स में किरोन पोलार्ड के अलावा निकोलस पूरन, ट्रेंट बौल्ट, इमरान ताहिर और ड्वेन ब्रावो जैसे खिलाड़ी भी शामिल है।

आबू धाबी के शेख जायेद स्टेडियम में टीम 14 जनवरी को अपना पहला मैच खेलेगी। जानकारी के लिए बता दें कि एमआई केपटाउन की टीम दक्षिण अफ्रीकी लीग में है और एमआई अमीरात की टीम यूएई लीग में खेलती हुई दिखाई देगी.

अगले साल यानी 2023 में यह दोनों टूर्नामेंट आयोजित होंगे। किरॉन पोलार्ड मुंबई इंडियंस की ओर से आईपीएल में खेलते हुए दिखाएं देते थे वही हर बार टीम उन्हें रिटेन भी करती थी परंतु जब इस बार मुंबई इंडियंस की रिलीज लिस्ट बाहर आई तब पता चला कि फ्रेंचाइजी ने उन्हें इस बार बाहर कर दिया है हालांकि किरॉन पोलार्ड मुंबई इंडियंस के बल्लेबाजी कोच के रूप में जुड़े रहेंगे।

MI केपटाउन और MI अमीरात में कई दिग्गज खिलाड़ी हुए शामिल

एमआई अमीरात की टीम में किरण पोलार्ड के अलावा निकोलस पूरन, ड्वेन ब्रावो, ट्रेंट बौल्ट और इमरान ताहिर जैसे खिलाड़ी भी शामिल हुए हैं।

वहीं एमआई केपटाउन की कमान राशिद खान संभालते हुए दिखाई देंगे जिसमें डेवाल्ड ब्रेविस, कगिसो रबाडा, जोफ्रा आर्चर, लियाम लिविंगस्टोन, सेम करन, राशि वैन डूर दिखाई देने वाले हैं बता दें कि 10 जनवरी से  दक्षिण अफ्रीका 20 का आयोजन शुरू होगा।

यह भी पढ़ें : IPL 2023 से पहले नीता अंबानी ने चला तगड़ा दांव, कीरोन पोलार्ड को बनाया मुंबई इंडियंस की नई टीम का कप्तान