Placeholder canvas

IPL 2022 : कौन बनेगा ऑक्शन का किंग? श्रेयस अय्यर, दीपक चाहर, कागिसो रबाडा जैसे खिलाड़ी हैं रेस में

आईपीएल साल 2022 के मेगा ऑक्शन की शुरुआत होने में बस कुछ ही घंटों का वक्त शेष रह गया है। ऐसे में सबकी निगाहें इस तरफ होंगी कि कौन सा खिलाड़ी सबसे महंगा खिलाड़ी बना यानी कि किस खिलाड़ी को साल 2022 के आईपीएल के लिए सबसे अधिक रकम मिली।

साल 2022 के लिए होने वाले मेगा ऑक्शन में इशान किशन, श्रेयस अय्यर, सुरेश रैना, कागिसो रबाडा, दीपक चाहर, शिखर धवन और यजुवेंद्र चहल पर पैसों की बरसात होने की संभावना है,क्योंकि यह सारे खिलाड़ी 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस वाले ग्रुप में शामिल किए गए हैं। देखना यह दिलचस्प होगा कि साल 2022 के आईपीएल के लिए किस खिलाड़ी पर सबसे ज्यादा रुपयों की बोली लगती है।

ipl oction2022 feb

आपको बता दें, साल 2022 का यह मेगा ऑक्शन आईपीएल के इतिहास का पांचवा मेगा ऑक्शन होगा। पिछला मेगा ऑक्शन साल 2018 में हुआ था। मगर तब इस टूर्नामेंट में केवल 8 टीमें हिस्सा ले रही थी और अब कुल मिलाकर 10 टीमें अगली बार आईपीएल खेलती नजर आएंगी।

इसके लिए मेगा ऑक्शन में सभी 10 टीमें 12 और 13 फरवरी को खिलाड़ियों पर बोली लगाएगी।बात अगर करें साल 2018 के मेगा ऑक्शन की तो इस ऑक्शन में 4 ऐसे खिलाड़ी थे जो 10 करोड़ की राशि से अधिक रुपए में बिके थे। आइए ऐसे में डालते हैं उन खिलाड़ियों पर नजर जिन पर साल 2022 के मेगा ऑक्शन में धन वर्षा हो सकती है।

1-श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer)

sreyash ayer2

श्रेयस अय्यर भारत के मध्यक्रम के बल्लेबाज हैं। साल 2022 की मेगा नीलामी में इस खिलाड़ी का बेस प्राइस 2 करोड़ रुपए तय किया गया है। श्रेयस अय्यर (Shreyas Iyer) दाएं हाथ के बेहतरीन बल्लेबाज हैं। साल 2022 के आईपीएल के लिए ये जिस भी टीम में शामिल होंगे उस टीम के लिए शीर्षक्रम में बल्लेबाजी करके टीम को मजबूत स्थिति प्रदान कर सकते हैं। श्रेयस अय्यर को आईपीएल टीम की कप्तानी करने का भी अनुभव है।

उन्होंने साल 2020 के आईपीएल टूर्नामेंट में अपनी कप्तानी में दिल्ली कैपिटल्स को फाइनल तक पहुंचाया था। उनके इस दमदार परफॉर्मेंस को देखते हुए आईपीएल की कई टीमें उन पर दांव खेल सकती हैं।

माना यह भी जा रहा है कि रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु श्रेयस अय्यर को खरीदने के लिए 15 करोड़ से भी अधिक की राशि नीलामी में खर्च कर सकती है। देखना दिलचस्प होगा कि श्रेयस अय्यर मेगा नीलामी में कितनी रकम के हकदार बनते हैं। मगर इतना जरूर कहा जा सकता है कि इस खिलाड़ी पर 10 करोड़ रुपए से अधिक की बोली जरूर लगेगी।

2-ईशान किशन (Ishaan Kishan)

ishan bating tr

ईशान किशन (Ishaan Kishan) मुंबई इंडियंस के लिए कई मैच जिताऊ पारी खेल चुके हैं। अबकी बार की मेगा नीलामी के लिए इस खिलाड़ी को दो करोड़ रुपए के बेस प्राइस वाले ग्रुप में रखा गया है।

पिछले सीजन में मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल खेलने वाले ईशान किशन शीर्षक्रम में बल्लेबाजी के अलावा विकेटकीपिंग भी करते हैं। साल 2022 की आईपीएल में विकेटकीपरों की डिमांड को देखते हुए कहा जा सकता है कि इस बार आईपीएल की तमाम टीमें इस खिलाड़ी को अपने पाले में करने के लिए 10 करोड़ से भी अधिक की राशि खर्च कर सकते हैं।

3-शिखर धवन (Shikhar Dhawan)

shikhar fiftyभारत के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन आईपीएल के पिछले सीजनों में दिल्ली कैपिटल्स और सनराइजर्स हैदराबाद के लिए पारी की शुरुआत करते दिखाई दे चुके हैं। शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को साल 2021 के आईपीएल के बाद दिल्ली कैपिटल्स की टीम ने रिटेन नहीं किया था।

ऐसे में में अबकी बार मेगा नीलामी में यह खिलाड़ी 2 करोड़ रुपए वाले बेस प्राइस ग्रुप में शामिल है। लेकिन इस खिलाड़ी के बारे में इतना जरूर कहा जा सकता है जब यह खिलाड़ी लय में होता है तो किसी भी विपक्षी टीम के गेंदबाज की बखिया उधेड़ सकता है।

माना यह भी जा रहा है कि महेंद्र सिंह धोनी की कप्तानी वाली सीएसके इस खिलाड़ी को अपनी टीम में शामिल करने का मन बना रही है। अगर ऐसा होता है तो चेन्नई सुपर किंग्स को शिखर धवन को अपनी टीम में शामिल करने के लिए 10 करोड़ से ज्यादा की रकम की जरूरत पड़ सकती हैं। क्योंकि ऑक्शन में कई अन्य फ्रेंचाइजी भी इस सलामी बल्लेबाज पर अपनी नजर बनाए हुए हैं।

4-दीपक चाहर (Deepak Chahar)

DIPAK CHAHR CSK

भारत के तेज गेंदबाज दीपक चाहर (Deepak Chahar) 2 करोड़ रुपए के बेस प्राइस कैटेगरी में शामिल हैं। इस युवा तेज गेंदबाज ने टीम इंडिया के लिए पिछले कुछ समय में अपने बल्ले से भी बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ये खिलाड़ी किसी भी परिस्थिति में अपने दमदार प्रदर्शन की बदौलत टीम की नैया को उबार सकता है।

साल 2021 के आईपीएल के बाद चेन्नई सुपर किंग्स ने दीपक चाहर को मेगा नीलामी के लिए रिलीज कर दिया था। कहा यह भी जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम साल 2022 के मेगा ऑक्शन में इस खिलाड़ी पर बड़ा दांव खेल सकती है। ऐसे में किसी को आश्चर्य नहीं होना चाहिए। दीपक चाहर की क्षमता को देखते हुए ऐसा कहा जा सकता है कि इस खिलाड़ी को नीलामी में भारी भरकम राशि मिल सकती है।

5- यजुवेंद्र चहल (Yuzvendra Chahal)

chahal smart

दाहिने हाथ के स्पिनर यजुवेंद्र चहल का साल 2022 के आईपीएल की मेगा नीलामी के लिए दो करोड़ रुपए का बेस प्राइस है। इस अनुभवी गेंदबाज में विंडीज़ के खिलाफ खेली गई वनडे सीरीज में दमदार प्रदर्शन किया। साल 2021 के आईपीएल के बाद रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु ने इस खिलाड़ी को रिलीज करने का फैसला किया था।

Yuzvendra Chahal के दमदार प्रदर्शन को देखते हुए इस बार की नीलामी में इस खिलाड़ी पर पैसों की बरसात होने की भरपूर उम्मीद की जा सकती है।

6-कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada)

KAGISO DC

साउथ अफ्रीका के तेज गेंदबाज कगिसो रबाडा (Kagiso Rabada) वर्तमान में बेहतरीन फॉर्म में चल रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के इस तेज गेंदबाज का साल 2022 की मेगा नीलामी के लिए बेस प्राइस 2 करोड रुपए रखा गया। रबाडा ने एनरिच नॉर्टेजे के साथ गजब की जुगलबंदी करते हुए दिल्ली कैपिटल्स के गेंदबाजी विभाग को मजबूत किया था।

साल 2022 के ऑक्शन में इस अफ्रीकी खिलाड़ी पर बोली लगाने वाली फ्रेंचाइजीयों के बीच गजब की होड़ देखने को मिल सकती है। ऐसे में अगर इस खिलाड़ी पर 10 करोड़ रुपए से अधिक की भी बोली लगती है तो इसमें हैरानी वाली कोई बात नहीं होगी। फिलहाल देखना यह दिलचस्प होगा कि इन सारे खिलाड़ियों में से कौन सा खिलाड़ी मेगा ऑक्शन का सबसे महंगा खिलाड़ी बनता है।