Placeholder canvas

IND vs SL : पहले टी20 में बने कुल 12 एतिहासिक रिकाॅर्ड, हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास तो शिवम मावी ने किया कमाल

भारत vs श्रीलंका: मुंबई में खेले गए मैच में भारत ने आज पहले टी20I में श्रीलंका की टीम को 2 रन से मात दी। आज के मैच के स्टार रहे डेब्यूटेंट शिवम मावी, जिन्होंने चार विकेट अपने नाम किए।

इसके साथ ही दीपक हुड्डा और अक्षर पटेल के बीच हुई साझेदारी भी टीम के लिए काफी अहम रही। भारत ने 2023 में अपना पहला ही मैच जीतकर इस साल की अच्छी शुरुआत की है।

भारत vs श्रीलंका के बीच पहले टी20 में बने कुल 12 एतिहासिक रिकाॅर्ड

1. भारत vs श्रीलंका पिछले 40 सालों से हार साल अंतराष्ट्रीय स्तर पर कोई न कोई मैच खेले हैं। आखिरी बार 1983 में श्रीलंका और भारत के बीच कोई अंतराष्ट्रीय मैच नहीं हुआ था।

2. कुसाल मेंडिस ने आज टी20I में अपना 50वां मैच खेला।

3. महीष ठीक्षना ने आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 50वां विकेट लिया।

ये भी पढ़ें- धोनी के धुरंधर ने जड़े 122 रन,10वें नंबर के बल्लेबाज ने भी PAK गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, न्यूजीलैंड के बने 449 रन

4. आज भारत ने वांखड़े स्टेडियम में अपना 50वा मैच खेला।

5. आज भारत के लिए दो खिलाड़ियों ने टी 20I में डेब्यू किया। आज शिवम मावी और शुभमन गिल द्वारा डेब्यू किया गया।

6. शिवम मावी ने अपने डेब्यू में पहले ही ओवर में विकेट लिया।

7. हार्दिक पांड्या पुरुषों की T20I पारी का पहला ओवर फेंकने वाले पहले भारतीय कप्तान बने। कपिल देव, लाला अमरनाथ, अनिल कुंबले और जसप्रीत बुमराह ने अन्य प्रारूपों में यह कारनामा किया हैं।

8. दासून सनका ने आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपने 100 छक्के पूरे किए।

9. शिवम मावी ने अपने डेब्यू में चार विकेट लिए। टी20I में ऐसा करने वाले वह तीसरे भारतीय गेंदबाज बने।

10. एक विरोधी के खिलाफ भारत की सबसे ज्यादा जीत

टेस्ट बनाम इंग्लैंड (31 जीत)
वनडे बनाम श्रीलंका (93 जीत)
टी20ई बनाम श्रीलंका (18 जीत)

11. टी20ई मैच में भारत के दोनों नंबर 6/7 द्वारा 30 प्लस स्कोर

धोनी/यूसुफ बनाम इंग्लैंड (2009)
धोनी/रैना बनाम इंग्लैंड (2012)
हुड्डा/अक्षर बनाम श्रीलंका (2023)*

12. उमरान मलिक ने आज इस मैच में अपने चौथे ओवर की चौथी गेंद में 155kph की स्पीड से गेंद फेंकी। इस गेंद पर उन्हें श्रीलंका के कप्तान का विकेट भी मिला।

ये भी पढ़ें- भारत को मिला मुरली कार्तिक जैसा नया खतरनाक गेंदबाज, रणजी ट्रॉफी में गेंद से मचाई तबाही, 3 मैच में झटके 26 विकेट