Placeholder canvas

आईपीएल में नहीं मिला कोई खरीदार, अब बल्ले से लगातार बरसा रहा जमकर रन, जल्द मिल सकता है टीम इंडिया में मौका

टीम इंडिया A के लिए खेलने वाले अभिमन्यु ईश्वरन पिछले कुछ समय से शानदार पारियां खेलते आ रहें हैं। बावजूद इसके उन्हें आईपीएल में कोई खरीदार नहीं मिला।

इसका मुख्य कारण उनका रेड गेंद क्रिकेट में अच्छे आंकड़े भी हो सकता हैं। ईश्वरन रेड गेंद क्रिकेट में बेहतरीन रहें है पर वाइट गेंद क्रिकेट में उनके लिए अभी ये नहीं कहा जा सकता।

हाल में लगातार पांच शतक लगा किया सबको प्रभावित 

पहले इंडिया ए के लिए धमाल मचाने के बाद रणजी में शानदार फॉर्म दिखाते हुए अभिमन्यु ने कम से कम रेड गेंद क्रिकेट में राष्ट्रिय टीम में जगह बनाने के लिए तो अपनी दावेदारी ठोक दी हैं। अभिमन्यु ने जहां बांग्लादेश ए के खिलाफ भारतीय टीम का नेतृत्व किया था वहीं उन्होंने दोनों ही मैच में शतक लगाया।

ये भी पढ़ें- आईपीएल ने ठुकराया तो 23 साल के खिलाड़ी ने ठोकी सेंचुरी और चटकाए 5 विकेट, UP की टीम को मिली करारी हार

जिसके बाद उन्हें टेस्ट मैच में बांग्लादेश के खिलाफ टीम इंडिया में चुना गया। हालंकि वह प्लेइंग इलेवन में जगह बनाने में असफल रहें। अब अभिमन्यु ने रणजी में भी बैक टू बैक दो शतक ठोकने के बाद एक अर्धशतक भी लगा दिया हैं।

वह अभी तक तीन मैच में 448 रन बना चुके हैं। नागालैंड के खिलाफ 170 रन उनका इस सीजन में हाईएस्ट स्कोर रहा। उत्तराखंड के खिलाफ भी उन्होंने जहां पहली पारी में 165 रन बनाए। वहीं दूसरी पारी में उनके बल्ले से 82* रन आए।

फर्स्ट क्लास क्रिकेट में बेहतरीन है अभिमन्यु के आंकड़े 

अभिमन्यु के फर्स्ट क्लास में आंकड़ों की बात करे तो 81 मैच में इनके नाम 47 की औसत से 6024 रन हैं। जिसमें 20  शतक और 24 अर्धशतक शामिल हैं। इस दौरान उनका हाईएस्ट स्कोर 233 रहा हैं।

अगर अभिमन्यु इसी तरह से खेलते रहे तो जल्द टेस्ट टीम इंडिया में डेब्यू करते नज़र आ सकते है। आने वाले कुछ साल में चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्या रहाणे, विराट कोहली जैसे खिलाड़ी सन्यास ले सकते है। ऐसे में टीम इंडिया को अभिमन्यु जैसे कंसिस्टेंट खिलाड़ी की जरुरत होगी।

ये भी पढ़ें- पृथ्वी शॉ की टीम को मिली शानदार जीत, दोहरे शतक से चूके अजिंक्या रहाणे, राजस्थान रॉयल्स का धुरंधर भी चमका