Placeholder canvas

लंबे समय बाद Team India को मिला धोनी जैसा फिनिशर, अकेले मैच जिताने की रखता है क्षमता

Team India को धोनी के रिटायरमेंट के बाद से ही महेंद्र सिंह धोनी जैसे फिनिशर की तलाश है। हार्दिक को फिनिशर के तौर पर उनका विकल्प माना जा रहा था। पर इंजरी के बाद से ही हार्दिक फीके नज़र आ रहे है। उनकी शॉट में अब पहली जैसी ताकत नहीं है।

धोनी की जगह पर रविन्द्र जडेजा को भी मौका दिया गया, पर वह भी उस कमी को पूरा नहीं कर पाए। पर शायद वैंकटेश के रूप में भारत को धोनी जैसा फिनिशर मिल गया है।

टी20 में लाजवाब है वैंकटेश अय्यर के आंकड़े

images 81

वैंकटेश ने वेस्टइंडीज के खिलाफ अपने बल्ले से कई मैच विनिंग पारी खेल ये सबूत दिया। वैसे अभी ये कहना बहुत जल्दी होगा कि वैंकटेश धोनी की कमी पूरी कर सकते है। पर फिलहाल उनके आंकड़े तो ऐसा ही बयां कर रहें है।

टी20 में फिलहाल उनका स्ट्राइक रेट 160 से ऊपर है। उन्हें जब जब मौका मिला है उन्होंने योगदान दिया है। आखिरी के ओवरों में उन्होंने खूब रन बटोरे है। साथ ही टीम को जीत भी दिलाई है।

वेस्टइंडीज के खिलाफ किया था शानदार प्रदर्शन

वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टी20I में वैंकटेश ने मात्र 13 गेंदों में नबाद 24 रन बनाए थे। जिसकी बदौलत Team India ने एक ओवर पहले ही मैच अपने नाम कर लिया था। वहीं दूसरे मैच में भी वैंकटेश के बल्ले से 18 गेंदों में 33 रन आये थे। जिसकी बदौलत भारत ने आखिर के ओवरों में काफी रन बटोरे थे। वेस्टइंडीज के खिलाफ आखिरी टी20ई में भी उन्होंने 19 गेंदों में नबाद 35 रन बनाए।

धोनी की कमी कर सकते है पूरी

2 99

वैंकटेश के फॉर्म को देख कर समझा जा सकता है कि वह कई हद्द तक धोनी की कमी भारत के लिए पूरी कर रहें है। नम्बर 6 पर वह फिलहाल भारत के लिए सबसे बेहतरीन फिनिशर साबित हो सकते है। वेंकटेश के नाम 7 परियों में 133 रन है जो 162 कि स्ट्राइक रेट से आये है।

ये भी पढ़ें- IPL : एमएस धोनी के बाद कौन होगा चेन्नई सुपरकिंग्स का अगला कप्तान? आकाश चोपड़ा ने दिया जवाब