Placeholder canvas

अंजिक्य रहाणे के हाथ लगे युवी और धोनी जैसे 2 धुरंधर खिलाड़ी, अब रणजी ट्रॉफी में धमाल मचाने को तैयार

13 दिसंबर से रणजी ट्रॉफी शुरू होने वाला हैं। ऐसे में मुंबई द्वारा टीम की घोषणा की जा चुकी है। भारतीय टीम के पूर्व टेस्ट उप कप्तान अजिंक्य रहाणे को टीम का कप्तान नियुक्त किया गया हैं।

साथ में टीम में पृथ्वी शॉ और सूर्यकुमार जैसे राष्ट्रीय टीम के खिलाड़ी मौजूद हैं। इसके अलावा डोमेस्टिक क्रिकेट में हाल में शानदार प्रदर्शन करने वाले सरफराज खान और यशश्वी जैसवाल भी टीम का हिस्सा हैं।

कप्तान अजिंक्य रहाणे के पास मौजूद है युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी जैसे धुरंधर खिलाड़ी (रणजी ट्रॉफी)

आपको बता दे अजिंक्या रहाणे की कप्तानी में कुछ महीने पहले ही वेस्ट जोन ने दिलीप ट्रॉफी जीती थी। अब तो अजिंक्य रहाणे के पास युवराज सिंह और महेंद्र सिंह धोनी जैसे दो धुरंधर खिलाड़ी भी है।

अब तो रणजी ट्रॉफी में मुंबई की टीम ये खिताब जीतने की प्रबल दावेदार भी होगी। एक तरफ जहां ग्राउंड के हर तरफ युवराज की तरह छक्के लगाने वाले सूर्यकुमार यादव है, वहीं धोनी की तरह शानदार स्ट्राइक रेट से रन बनाने वाले पृथ्वी शॉ मौजूद हैं।

ये भी पढ़ें- कब से शुरू होगी टीम इंडिया की वर्ल्ड कप 2023 की असली तैयारी? कोच राहुल द्रविड़ ने दिया बयान

पृथ्वी शॉ ने डोमेस्टिक में तो सूर्यकुमार यादव ने अंतराष्ट्रीय स्तर पर दिखाया है जलवा (रणजी ट्रॉफी)

पृथ्वी ने हाल में डोमेस्टिक में शानदार प्रदर्शन किया था। अब वह लंबे प्रारूप वाले इन मैचों में भी अपना दमखम दिखाना चाहेंगे। वहीं सूर्यकमार यादव इस साल व्हाइट गेंद क्रिकेट में शानदार रहें। उनके बल्लेबाजी के कायल बड़े से बड़े दिग्गज भी रहे।

फिलहाल बांग्लादेश के टूर के लिए टीम द्वारा उन्हें ब्रेक दिया गया हैं। ऐसे में यादव इस समय का पूरा फायदा उठा डोमेस्टिक सर्किट में भी अच्छी बल्लेबाजी करना चाहेंगे। अगर सूर्यकमार यादव रणजी में अच्छा प्रदर्शन करते है तो जल्द ही उन्हें भारतीय टेस्ट टीम में भी जगह मिल सकती हैं। साथ ही ये देखना भी दिलचस्प होगा कि आखिर कैप्टन रहाणे धोनी और युवराज जैसे इन खिलाड़ियों का उपयोग किस तरह करते हैं।

रणजी ट्रॉफी के लिए मुंबई की टीम

अजिंक्य रहाणे (कप्तान), पृथ्वी शॉ, यशस्वी जायसवाल, अरमान जाफर, सरफराज खान, सुवेद पारकर, हार्दिक तमोरे, प्रसाद पवार, शम्स मुलानी, तनुष कोटियन, तुषार देशपांडे, मोहित अवस्थी, सिद्धार्थ राउत, रोयस्तान डायस, सूर्यांश शेडगे, शशांक अटार्डे, मुशीर खान, सूर्यकुमार यादव ( दूसरे मैच से )

ये भी पढ़ें- बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर होंगे रोहित शर्मा? 25 शतक लगा चुके इस स्टार की होगी टीम में एंट्री