Placeholder canvas

IND vs SL: अंतिम 6 गेंद का रोमांच, जब अक्षर पटेल ने श्रीलंका से छीना मैच और टीम इंडिया को दिला दी शानदार जीत

IND vs SL: भारत और श्रीलंका के बीच आज पहला टी 20I मैच काफी रोमांचक रहा। भारत ने ये मैच आखिरी गेंद पर 2 रन से अपने नाम किया।

ऐसा लग रहा था श्रीलंका की टीम आसानी से ये मैच अपने नाम कर लेगी। श्रीलंका को जीत के लिए आखिरी ओवर में 13 रन की जरूरत थी। हार्दिक ने ऐसे समय गेंद खुद न थाम कर अक्षर पटेल को थमाई।

19.1 ऐसे समय में अक्षर पटेल ने पहली गेंद वाइड डाल दी। जिसके बाद श्रीलंका को 6 गेंद पर 12 रन की जरूरत थी।

19.1 अक्षर पटेल को पहली गेंद फिर फेंकने पड़ी। इस गेंद पर कासून राजिथा ने एक रन लिया और इन फॉर्म चमीका करुणारत्ने को बल्लेबाजी पर ले आए।

ये भी पढ़ें- IND vs SL : पहले टी20 में बने कुल 12 एतिहासिक रिकाॅर्ड, हार्दिक पांड्या ने रचा इतिहास तो शिवम मावी ने किया कमाल

19.2 अक्षर पटेल ने इस ओवर की दूसरे गेंद वाइड आउटसाइड ऑफ फेंकी। करुणारत्ने ने इसे वाइड समझ छोड़ दिया। पर ये वाइड गेंद नहीं थी। जिससे ये गेंद डॉट हो गई।

19.3 इस ओवर के तीसरे गेंद में करुणारत्ने ने छक्का मार ये मैच श्रीलंका के तरफ कर दिया। श्रीलंका को अब जीत के लिए 3 गेंद पर 5 रन की जरूरत थी।

19.4 जिसके बाद कप्तान हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल और ईशान किशन के बीच एक लंबी बातचीत हुई। जिसके बाद अक्षर ने चौथी गेंद एक बार फिर शॉर्ट और वाइड डाली। एक बार फिर करुणारत्ने ने उसे वाइड समझ छोड़ दी और ये गेंद भी डॉट हुई।

19.5 ओवर के पांचवी गेंद अक्षर ने फुलर लेंथ डाली जिससे करुणारत्ने ने डीप मिड विकेट पर फ्लिक कर दिया और दो रन की मांग की। पर दीपक हुडा ने अच्छी फील्डिंग कर नॉन स्ट्राइकर एंड पर गेंद फेंकी और अक्षर ने रजिथा को रन आउट किया।

19.6 आखिरी गेंद पर श्रीलंका को जीत के लिए 4 रन की जरूरत थी और बैटिंग पर चमिका करुणारत्ने थे। आखिरी गेंद पर उन्होंने अपना बल्ला जोर से घुमाया। पर वह अच्छे से कनेक्ट नहीं कर पाए। जिसके बाद उन्होंने निराश होकर हल्का रन लिया दूसरे एंड पर मधुशंका एक और रन लेने की फिराक में दीपक हुडा के एक और अच्छे थ्रो के चलते ईशान के हाथों रन आउट हुए।

इस तरह भारत ने श्रीलंका के जबड़े से जीत खींच दो रन से जीत हासिल की। ये आखिरी ओवर इस मैच का टर्निंग प्वाइंट रहा। किसी ने भी नहीं सोचा था इतनी ड्यू होने के बाद और हार्दिक का ओवर बचे होने के बाद एक स्पिनर को गेंद थमाई जायेगी।

ये भी पढे़ं- IND vs SL: जीत के बाद हार्दिक पांड्या ने दी प्रतिक्रिया, 41 रन बनाने वाले दीपक हुड्डा नहीं बल्कि इन्हें दिया जीत का श्रेय