Placeholder canvas

बेस प्राइस से 5 गुना दाम तक बिक सकता ये धुरंधर, नीता अंबानी और प्रीति जिंटा की टीम में खरीदने के लिए दिख सकती होड़

पहले 2019 वर्ल्ड कप और फिर इस साल टी20I वर्ल्ड कप, इंग्लैंड को ये दोनों ही खताब दिलाने में सबसे अहम योगदान रहा ऑल राउंडर खिलाड़ी बेन स्टोक्स का।

ऐसे में इस खिलाड़ी को आईपीएल में आसानी से इसके बेस प्राइस के 5 गुना दामों में भी खरीदा जा सकता है। आपको बता दे की आगमी नीलामी में स्टोक्स का बेस प्राइज 2 करोड़ रुपए हैं।

मुंबई इंडियंस और पंजाब किंग्स की होगी बेन स्टोक्स पर नज़र

इस साल आईपीएल में कुछ खास नहीं कर पाई, नीता अंबानी की टीम मुंबई इंडियंस और प्रीति जिंटा की टीम पंजाब किंग्स की टीम की नज़र इस बड़े खिलाड़ी पर होगी। बेन स्टोक्स को बड़े मैच का खिलाड़ी माना जाता है।

ये भी पढ़ें- कोच-कप्तान कर रहे लगातार नजरअंदाज, टीम इंडिया में नंबर-6 पर मचाता था धमाल, अब 29 साल में ही खत्म हो सकता है करियर

दोनों ही वर्ल्ड कप के फाइनल्स में उन्होंने अपनी टीम के लिए बेहतरीन प्रदर्शन कर इस बात को साबित किया था। ऐसे में प्रीति जिंटा और नीता अंबानी पूरा जोर लगा देंगी इस खिलाड़ी को अपने टीम में लाने के लिए।

आईपीएल में भी शानदार रहे है बेन स्टोक्स के आंकड़े, उनके ऊपर 10 करोड़ रुपए खर्च करना भी बड़ी बात नहीं

बेन के आईपीएल आंकड़ों की बात करे तो वह वह भी लाजवाब रहे है। जहां उनके नाम 43 मैच में 920 रन है। जिसमें दो शतक और दो अर्धशतक शामिल हैं। साथ ही उन्होंने 28 विकेट भी लिए है।

उनके टी 20I में इस साल के आंकड़े को बात करे तो 8 पारियों में उनके नाम 143 रन है जो 134 के स्ट्राइक रेट से आए हैं। वहीं 8 मैच में केवल 6.83 की इकॉनमी से उन्होंने 7 विकेट भी लिए है।

इन आंकड़ों और अनुभव के साथ उनके ऊपर 10 करोड़ रुपए खर्च करना कोई बड़ी बात नहीं होगी। मुंबई के पास लगभग 20 करोड़ पर्स मनी बाकी है। वह 10 करोड़ तक बेन के ऊपर लगाने की सोच सकते हैं।

वहीं पंजाब की बात करे तो उनके पास 32.2 करोड़ पर्स मानें बाकी है। वह बेन के ऊपर 10 करोड़ से भी ज्यादा रुपए खर्च करने को तैयार होगी।

ये भी पढ़ें- आईपीएल 2023 के नीलामी में RCB खेल सकती है बड़ा दांव, इन 3 खिलाड़ियों को हर हाल में करना चाहेगी टीम में शामिल