Placeholder canvas

पूरी टीम हुई फेल तो दिल्ली कैपिटल्स के धुरंधर ने अकेले मचाया बल्ले से गदर, सेमीफाइनल में हारी जोस बटलर की टीम

साउथ अफ्रीका टी20 लीग का पहला सेमीफाइनल मुकाबला प्रिटोरिया कैपिटल्स और पार्ल रॉयल्स के बीच खेला गया, जिसमें पार्ल रॉयल्स को प्रिटोरिया कैपिटल्स के हाथों 29 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

पहले बल्लेबाजी करने उतरी प्रिटोरिया कैपिटल्स ने निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 153 रन बनाए। जवाब में लक्ष्य का पीछा करने उतरी पार्ल रॉयल्स की टीम 19 ओवर में 124 रन बनाकर ऑलआउट हो गई। इसी के साथ प्रिटोरिया कैपिटल्स ने फाइनल में कदम रख लिया है।

बात करें मुकाबले की तो पार्ल रॉयल्स के कप्तान डेविड मिलर ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला लिया। पहले बल्लेबाज़ी करने उतरी प्रिटोरिया कैपिटल्स की शुरूआत खराब रही और मात्र 19 रनों पर ही कुसल मेंडिस के रूप में उसे पहला झटका लगा। वो सिर्फ 7 रन बनाकर चलते बने।

इसके बाद फिल साल्ट के बल्ले से 22 रनों की पारी आई। मध्यक्रम में से सिर्फ रिली रोसो ने अच्छी पारी खेली और अन्य बल्लेबाज कुछ खास नहीं कर पाए।

आईपीएल में 4.60 करोड़ रुपए में दिल्ली कैपिटल्स द्वारा खरीदे गए खिलाड़ी रिली रोसो ने धमाकेदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन करते हुए 136 के स्ट्राइक से 56 रन की अहम पारी खेली। उनकी इस अहम पारी की बदौलत प्रिटोरिया कैपिटल्स की टीम ने 153 रन बनाए।

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया को लगा बड़ा झटका, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट सीरीज से बाहर हुआ सबसे बड़ा मैच विनर प्लेयर

प्रिटोरिया कैपिटल्स ने बनाया सम्मानजनक स्कोर

रोसो ने 41 गेंदों का सामना करते हुए 56 रन बनाये। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 3 छक्के भी निकले। इसके बाद ईथन बोस्च ने 10 गेंदों का सामना करते हुए ताबड़तोड़ 22 रन बनाये और टीम को एक सम्मानजनक स्कोर तक पंहुचाया। पार्ल रॉयल्स की तरफ से एंडिले फेहलुकवायो को 3 विकेट मिले।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पार्ल रॉयल्स को पहले ही ओवर में बड़ा झटका लगा। ओपनिंग बल्लेबाज जेसन रॉय बिना खाता खोले चलते बने। वहीं जोस बटलर महज 13 रन बनाकर आउट हो गए।

पॉल स्टर्लिंग ने 14 गेंद का सामना करते हुए 21 रनों की पारी खेली, डेन विलास के बल्ले से भी 18 रन आये लेकिन कोई भी बल्लेबाज बड़ी पारी में सफल नहीं हो पाया और टीम नियमित अंतराल में विकेट गंवाती रही। पूरी टीम 19 ओवर में 124 रन बनाकर सिमट गई।

यह भी पढ़ें : IND vs SA : तीसरे टी20 में साउथ अफ्रीका को टीम इंडिया ने दी 48 रनों से मात, देखें पूरा स्कोरकार्ड