Placeholder canvas

अंग्रेज बल्लेबाजों ने पाकिस्तान में मचाया धमाल, ध्वस्त हुए कई बड़े रिकाॅर्ड, हैरी ब्रूक ने 6 गेंदों में जड़े 6 चौके

पाकिस्तान और इंग्लैंड के बीच 2005 के बाद पाकिस्तान में टेस्ट सीरीज खेली जा रही है। ये एक ऐतिहासिक पल था और इस ऐतिहासिक टेस्ट के पहले दिन इंग्लैंड ने रिकॉर्ड की झड़ियां लगा दी।

उम्मीद थी की ये एक बहुत करीबी सीरीज होगी। पर मैच के पहले दिन जो हुआ वह एकतरफा था। इंग्लैंड के बल्लेबाज़ों ने एक के बाद पाकिस्तान के सभी गेंदबाजों की जमकर धुलाई की। ऐसा लग रहा था ये टेस्ट नहीं बल्कि टी 20 हो। आज के मैच में टूटे कई रिकॉर्ड।

ज़क क्रॉली, बेन डकेट, ओली पोप और हैरी ब्रूक इंग्लैंड के चार बल्लेबाजों ने आज मैच में शतक लगाया। जबकि आज के दिन केवल 75 ओवर फेंके गए। अगर पूरे 90 ओवर हुए होते तो शायद इंग्लैंड की टीम 650 प्लस स्कोर कर गई होती।

आज के मैच में बने रिकॉर्ड 

1. ज़क क्रॉली और बेन डकेट ने आज दिन की शुरुआत में एक रिकॉर्ड तब तोड़ा जब दोंनों ने आक्रमक बल्लेबाजी करते हुए मात्र 13.4 ओवर में इंग्लैंड के 100 रन पूरे किए। ये टेस्ट मैच की पहली पारी में किसी भी टीम द्वारा बनाए गए सबसे तेज 100 रन थे।

2. ज़क क्रॉली और बेन डकेट ने आज रावलपिंडी में केवल 35.4 ओवर में 233 रन की साझेदारी की। इस दौरान उनका रन रेट 6.53 रहा।

ये भी पढ़ें- भारतीय वनडे की प्लेइंग 11 में इन दो खिलाड़ी को देखना चाहते हैं आकाश चोपड़ा, बताई वजह

पहले विकेट के लिए सबसे ज्यादा रन रेट रखते हुए 200 प्लस की साझेदारी में आज उन्होंने डेविड वार्नर और जो बर्न्स को पीछे छोड़ा। इन दोनो ने न्यूजीलैंड के खिलाफ 6.29 के रन रेट से 200 प्लस की साझेदारी की थी।

3. आज इंग्लैंड ने 112 साल पुराना रिकॉर्ड भी तोड़ा। किसी भी टीम द्वारा टेस्ट मैच के पहले दिन सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम किया। इससे पहले ऑस्ट्रेलिया ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ 1910 में टेस्ट मैच के पहले दिन 494 रन बनाए थे।

4. ऐसा पहली बार हुआ है जब टेस्ट मैच के पहले दिन चार शतक लगे हो। इंग्लैंड की तरफ से आज हैरी ब्रूक, ज़क क्रॉली, ओली पोप और बेन डकेट ने शतक लगाए। हैरी ब्रुक अभी भी 101 रन बना कर क्रीज पर है।

5. हैरी ब्रुक ने आज 68वें ओवर में लगातार 6 चौके लगाए। सऊद शकील के ओवर में हैरी ने ये कारनामा कर सबको चौंका दिया।

6. हैरी ब्रुक आज इंग्लैंड के तरफ से टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज शतक लगाने वाले बल्लेबाज़ों के लिस्ट में तीसरे स्थान पर पहुंच गए। आज उन्होंने 81 गेंदों पर शतक लगाया। उनसे आगे बस गिलबर्ट और जॉनी बेयरस्टो है।

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया में डेब्यू के लिए तैयार 3 दिग्गज खिलाड़ियों के बेटे, क्रिकेट जगत में पिता जैसा कमा सकते हैं नाम