Placeholder canvas

क्या महेंद्र सिंह धोनी ने चुन लिया चेन्नई सुपरकिंग्स का अगला कप्तान? नीलामी में CSK ने चला ये बड़ा दांव

महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेटिंग वर्ल्ड में सबसे तेज दिमाग वाला खिलाड़ी माना जाता है। इसी का परिचय आज उन्होंने आईपीएल की नीलामी के दौरान फिर दिया।

आज येलो आर्मी ने इस नीलामी में इंग्लैंड के स्टार ऑल राउंडर बेन स्टोक्स को 16.25 करोड़ रुपए में अपनी टीम में शामिल किया।

ये पहली बार था जब चेन्नई की टीम ने नीलामी में इतने रुपए खर्च किए। यहां हम धोनी को श्रेय इसलिए दे रहे है क्योंकि चेन्नई सुपरकिंग्स के हर फैसले के पीछे उन्हीं का हाथ होता है।

बड़े मैच प्लेयर है बेन स्टोक्स

बेन स्टोक्स टेस्ट क्रिकेट में फिलहाल ऑल राउंडर रैंकिंग में नंबर चार पर है। बेन स्टोक्स को बड़े मैच का खिलाड़ी माना जाता है। चाहे 2019का वर्ल्ड कप फाइनल हो या इस साल टी20 वर्ल्ड कप फाइनल उन्होंने दोनों ही मैच में शानदार प्रदर्शन कर अपनी टीम को विश्व विजेता बनाया।

ये भी पढ़ें- हार्दिक पांड्या की टीम को मिला आंद्रे रसेल दूसरा पॉवर हिटर, महज 50 लाख देकर आशीष नेहरा ने ऐसा चला दांव

चेन्नई सुपर किंग्स के लिए चुना अगला कप्तान!

महेंद्र सिंह धोनी अगले साल शायद अपना आखिरी आईपीएल खेले। उससे पहले वह अपनी टीम के लिए एक बहुत बड़ा काम कर गए है। उन्होंने अपनी गेर मौजूदगी में टीम के लिए कैप्टन चुन लिया है।

इस साल कुछ समय तक रविंद्र जडेजा ने कप्तानी संभाली थी पर वह पूरी तरह से फ्लॉप रहे। जिसके बाद धोनी फिर से कैप्टन बन गए। अब बेन स्टोक्स को टीम में शामिल करवा के धोनी ने शायद टीम की सबसे बड़ी मुश्किल आसान कर दी है।

हाल में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी टीम का शानदार नेतृत्व करते नज़र आए थे

बेन स्टोक्स ने हाल में अपनी कप्तानी में पाकिस्तान में पाकिस्तान को टेस्ट में पहली बार क्लीन स्वीप करने का इतिहास रचा।

जबसे वह इंग्लैंड के टेस्ट कप्तान बने है इंग्लैंड ने एग्रेसिव क्रिकेट खेलना शुरु कर दिया है। साथ ही उनका खुद का गेम भी बहुत निखरा है। ऐसे में ये स्टार ऑल राउंडर आने वाले समय में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करता नज़र आ सकता हैं।

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया से दूर चल रहे अंजिक्य रहाणे की खुली किस्मत, आखिरी मौके पर इस फ्रेंचाइजी ने बेस प्राइस पर किया शामिल