Placeholder canvas

SRH ने चली तगड़ी चाल, जिसने पाकिस्तान के खिलाफ बल्ले से मचाया कहर, 9 गुना अधिक दाम देकर अपनी टीम में किया शामिल

इंग्लैंड के स्टार खिलाड़ी हैरी ब्रूक जिन्होंने हॉल में पाकिस्तान के खिलाफ टेस्ट में तीन शतक और एक अर्धशतक लगाया था, को सनराइजर्स हैदराबाद ने करीब नौ गुना अधिक दाम देकर 13 .25 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल कर लिया हैं।

रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर और राजस्थान रॉयल्स ने की थी बिड की शुरुआत

शुरुआत में रॉयल चैलेंजर्स बंगलौर और राजस्थान रॉयल्स ने उनके लिए बिड करना शुरू किया। हैरी का बेस प्राइस 1 .5 करोड़ था। बंगलोर ने 5  करोड़ के बाद उन पर बिड करना छोड़ दिया।

पर तभी सबसे ज्यादा पर्स मनी के साथ नीलामी में आयी हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स के अरमानो में पानी फेरते हुए बिड में छलांग लगा दी। ऐसा लग रहा था मानो कोई भी हैरी को छोड़ने को तैयार नहीं था। इन दोनों के बीच बिड 13.25 करोड़ तक पहुंच गयी।

ये भी पढ़ें- IPL 2023: गुजरात टाइटन्स ने लगाई केन विलियम्सन की बोली, जानिए कितने करोड़ में अपनी टीम में किया शामिल

राजस्थान की पर्स मनी से भी ज्यादा रुपये में खरीदा हैदराबाद की टीम ने 

आखिरकार राजस्थान रॉयल्स जिनके पास केवल 13.2 करोड़ पर्स मनी ही बाकी थे को पीछे हटना पड़ा। इस तरह हैदराबाद की ओनर काव्या मारन उनको अपने टीम में शामिल करने में कामयाब रही।

हैरी ब्रूक के इस साल के आंकड़े 

हैरी ब्रूक हाल में कमाल के रहे है। ये ही कारण था कि उन्हें अपने बेस प्राइस से करीब नौ गुना दामों में खरीदा गया। हैरी ने अभी तक 99 टी 20 खेले हैं। इसमें उन्होंने 148 की स्ट्राइक रेट से 2432 रन बनाये हैं। जिसमे एक शतक और नौ अर्धशतक शामिल है।

उन्होंने इस साल अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में इंग्लैंड के लिए 10 टी 20 I खेले है। जिस में उनका स्ट्राइक रेट 156 से भी ज्यादा का है। इस फॉर्मेट में इस साल उनका औसत भी 48 है।

शायद उनका ये फॉर्म ही उनके ऊपर इतनी बड़ी बिड का कारण बना। इसी के साथ हैदराबाद की टीम ने अपनी बैटिंग आर्डर को भी कुछ पक्का कर लिया है।

पिछले कुछ सीजन में हैदराबाद की बैटिंग काफी कमजोर नजर आयी थी। इसके बाद हैदराबाद की नजर एक अच्छे आल राउंडर को टीम में जोड़ने में होगी।

ये भी पढ़ें- आईपीएल नीलामी में मंयक अग्रवाल के लिए पंजाब समेत 3 टीमों में दिखी जंग, 8 गुना अधिक दाम देकर इस टीम ने मारी बाजी