Placeholder canvas

IND vs BAN : पहले दिन बने कुल 10 एतिहासिक रिकाॅर्ड, ऋषभ पंत ने किया कमाल तो श्रेयस अय्यर ने रचा इतिहास

IND vs BAN : पहले दिन का खेल समाप्त होने तक भारत ने 6 विकेट के नुकसान पर 278 रन बना लिए है। भारत ने अपना आखिरी विकेट इस मैच की आखिरी गेंद पर खोया।

अक्षर इस दौरान 14 रन बना कर आउट हुए। भारत की तरफ से चेतेश्वर पुजारा और श्रेयस अय्यर ने अर्धशतकीय परियां खेली। श्रेयस 82 रन बना कर अभी भी क्रीज पर हैं। कुल मिलाकर पहला दिन भारत के लिए मिला जुला रहा।

आज के दिन बने कुल 10 रिकॉर्ड, डालते है इन रिकॉर्ड्स पर एक नज़र 

1. बांग्लादेश के खिलाफ टेस्ट में पिछले 5 पारियों में ये चेतेश्वर पुजारा का पांचवा 50 प्लस स्कोर हैं।

2.चेतेश्वर के नाम अब भारत के लिए टेस्ट में 52 फिफ्टी प्लस स्कोर है।

3. श्रेयस अय्यर ने अभी तक भारत के लिए 10 टेस्ट परियां खेली है और इन सभी में वह डबल डिजिट में रन बना पाए है। ऐसा करने वाले वह पहले भारतीय खिलाड़ी हैं।

ये भी पढ़ें- Ind vs Ban : भारत का टॉप ऑर्डर फिर फेल, 7 रन के अंदर गिरे तीन विकेट, लंच तक टीम इंडिया का स्कोर 85/3

4. ऋषभ पंत ने आज अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में 4000 रन पूरे किए। साथ ही उन्होंने टेस्ट में 50 छक्के भी लगा लिए है।

5. प्रत्येक देश में विराट कोहली का टेस्ट औसत:

61.06 – भारत (71 पारी)
54.08 – ऑस्ट्रेलिया (25 पारी)
51.35 – दक्षिण अफ्रीका (14 पारी)
43.77 – श्रीलंका (10 पारी)
36.00 – न्यूजीलैंड (8 पारी)
35.61 – वेस्टइंडीज (13 पारी)
33.32 – इंग्लैंड (31 पारी)
7.50 – बांग्लादेश (2 पारी)

6. श्रेयस अय्यर ने टेस्ट में अपनी केवल 10 पारियों में 55 की औसत से 500 प्लस रन बना लिए हैं। इस दौरान उनके नाम 5 अर्धशतक और एक शतक हैं।

7. श्रेयस अय्यर के नाम इस साल अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में भारत के लिए सबसे ज्यादा रन हैं।

8. ऋषभ पंत ने आज टेस्ट में इंडिया से बाहर 1500 रन पूरे कर लिए हैं।

9. ऋषभ पंत टेस्ट में 50 छक्के पूरे करने के मामले में दूसरे सबसे तेज भारतीय बल्लेबाज बन गए है। उनसे आगे केवल रोहित शर्मा हैं। इसी के साथ पूरे विश्व में वह तीसरे सबसे तेज खिलाड़ी बन गए है।

10. पिछले 47 महीने और 51 पारियों से चेतेश्वर भारत के लिए टेस्ट शतक नहीं लगा पाए हैं। आज भी वह एक शतक से चूक गए।

ये भी पढ़ें- 22 साल के बल्लेबाज ने बल्ले से मचाया कहर, रणजी ट्रॉफी में कूट डाले 202 रन, अब टीम इंडिया में एंट्री का ठोका दरवाजा