Placeholder canvas

IND vs NZ: कप्तान रोहित शर्मा के इस एक फैसले से भारत को मिली एतिहासिक जीत, न्यूजीलैंड का वनडे सीरीज में सूपड़ा साफ

IND vs NZ: आज भारत और न्यूजीलैंड के बीच हुए एक हाई स्कोरिंग मैच में भारत ने न्यूजीलैंड की टीम को 90 रन से हरा कर इस सीरीज में क्लीन स्वीप किया।

भारत की जीत के स्टार रहे रोहित शर्मा और शुभमन गिल जिन्होंने शानदार शतक लगाया। वहीं गेंदबाजी में शार्दुल ठाकुर और कुलदीप यादव ने तीन तीन विकेट ले भारत की जीत में अहम योगदान दिया।

रोहित शर्मा और शुभमन ने खेली शतकीय पारी

पहले बल्लेबाजी करने आई भारत की टीम को एक बार फिर कप्तान रोहित शर्मा और शुभमन गिल ने शानदार शुरुआत दी। इस बार तो कप्तान ने भी लगभग तीन साल बाद ओडीआई में शतक लगाया।

वहीं शुभमन ने 2023 का अपना तीसरा शतक दर्ज किया। दोनों ने पहले विकेट के लिए 212 रन जोड़ इतिहास रच दिया। रोहित शर्मा ने 101 रन बनाए इस दौरान उन्होंने 6 छक्के लगाए वहीं शुभमन गिल ने 5 छक्के की मदद से 112 रन की पारी खेली।

हालांकि इन दोनों की पारी के बाद टीम लगातार अंतराल पर विकेट गवांने लगी। पर अंत में हार्दिक पांड्या के तेज तर्रार अर्धशतक ने भारत का स्कोर 385/9 पहुंचाया। न्यूजीलैंड की तरफ से सबसे ज्यादा विकेट जैकब डफी और ब्लेयर टिकनर ने लिए। इन दोनों ने तीन तीन विकेट अपने नाम किए।

ये भी पढ़ें- शुभमन-रोहित की जोड़ी ने लगाई रिकाॅर्ड्स की झड़ी, दोनों ने मिलकर बनाए कुल 10 ऐतिहासिक रिकॉर्ड

रोहित शर्मा के कुलदीप पर भरोसे ने दिलाई टीम को जीत

जवाब में बल्लेबाजी करने आई न्यूजीलैंड की टीम के ओपनर फैब एलेन एक बार फिर फ्लॉप रहे वह शून्य रन पर पवेलियन लौट गए।

जिसके बाद दूसरे विकेट के लिए डेवन कनवे और हेनरी निकोलस के बीच एक गजब की साझेदारी हुई। दोनों ने 106 रन जोड़े। इसके बाद डेरिल मिचल ने डेवन का साथ दिया। उन्होंने तीसरे विकेट के लिए 78 रन जोड़े। डेवन ने शानदार शतक लगाते हुए मात्र 100 गेंदों पर 138 रन बनाए।

विकेट खोने के बावजूद न्यूजीलैंड की टीम ने अपना रन रेट बरकरार रखा। उन्होंने 35 ओवर तक कभी भी आस्किंग रन रेट 8.5 के ऊपर नहीं जाने दिया। पर रोहित शर्मा का कुलदीप यादव पर भरोसा भारत की जीत का कारण बना।

कुलदीप ने शुरुआत में पहले निकोलस का विकेट ले टीम की वापसी करवाई थी। बाद में उन्होंने पहले ओडीआई के स्टार ब्रेसवेल का सही समय पर विकेट ले कर भारत को जीत के नजदीक ला दिया। कुलदीप यादव ने कुल तीन विकेट लिए। न्यूजीलैंड की टीम 295 रन पर ऑल आउट हुई जिससे भारत ने ये मैच 90 रन से अपने नाम किया।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: रोहित शर्मा और शुभमन गिल के तूफानी शतक में उड़ी न्यूजीलैंड, टीम इंडिया ने दिया 386 का विशाल लक्ष्य