Placeholder canvas

IND vs NZ: पहले वनडे में बने कुल 15 एतिहासिक रिकाॅर्ड, मोहम्मद सिराज ने किया कमाल तो शुभमन गिल ने रचा इतिहास

IND vs NZ: भारत ने आज न्यूजीलैंड को एक रोमांचक मैच में 12 रन से मात दी। भारत की तरफ से जहां शुभमन ने दोहरा शतक लगाया वहीं न्यूजीलैंड की तरफ से ब्रेसवेल ने शानदार 140 रन बनाए। भारत की तरफ से एक बार फिर गेंदबाजी में मोहम्मद सिराज चमके। जहां उन्होंने अपने होम ग्राउंड में कुल 4 विकेट हासिल किए।

भारत और न्यूजीलैंड के बीच पहले वनडे में बने कुल 15 एतिहासिक रिकॉर्ड

1. शुभमन गिल आज दोहरा शतक लगाने वाले सबसे कम उम्र के बल्लेबाज बने।

2. शुभमन गिल ओडीआई में न्यूजीलैंड के खिलाफ हाईएस्ट भारतीय स्कोरर बन गए हैं। आज उन्होंने 208 रन बनाए।

3. शुभमन ओडीआई में दोहरा शतक लगाने वाले पांचवे भारतीय बल्लेबाज हैं।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: कप्तान रोहित शर्मा के इस एक फैसले से भारत को मिली शानदार जीत, न्यूजीलैंड से जीता हारा हुआ मुकाबला

4. यह पहली बार है जब किसी टीम ने वनडे में दोहरा शतक बनाने वाले एक बल्लेबाज के बाद भी 350 से कम का स्कोर बनाया है।

5. 19 पारियों के बाद सर्वाधिक वनडे रन:

1102 – शुभमन गिल
1089 – फखर ज़मान
1011 – इमाम-उल-हक
971 – विवियन रिचर्ड्स
939 – रासी वैन डेर डूसन

6. एक भारतीय बल्लेबाज द्वारा सबसे तेज 1000 ODI रन (पारी के मामले में)

19 -शुभमन गिल
24 -शिखर धवन
24 -विराट कोहली

7. सबसे तेज 1000 ODI रन (पारी के मामले में):

18 – फखर ज़मान
19 – इमाम उल हक
19- शुभमन गिल

8. मोहम्मद सिराज का वनडे में गेंदबाजी औसत अब तेज गेंदबाजों द्वारा दुनिया में सर्वश्रेष्ठ है।

9. सेना देशों के खिलाफ वनडे में दोहरा शतक लगाने वाले खिलाड़ी:

सचिन तेंडुलकर
रोहित शर्मा
शुभमन गिल

10. मोहम्मद सिराज ने 2022 से वनडे में 15 मेडन ओवर फेंके – दुनिया के किसी भी गेंदबाज द्वारा सबसे ज्यादा।

11. वॉशिंगटन सुंदर ने आज अपना 50वा अंतराष्ट्रीय मैच खेला।

12. न्यूजीलैंड के सातवे नंबर के खिलाड़ी ब्रेसवेल ने आज 140 रन की पारी खेली।

13. मोहम्मद सिराज 2023 में ओडीआई में कुल 13 विकेट ले चुके है। आज उन्होंने अपने होम ग्राउंड में चार विकेट लिए।

14. सातवें विकेट के लिए ये न्यूजीलैंड की सबसे बेहतरीन ओडीआई पार्टनरशिप रही। ब्रेसवेल और सैंटनर ने 162 रन जोड़े।

15. ओडीआई विश्व क्रिकेट में सातवे नंबर के लिए ये तीसरी सबसे बहरीन पार्टनरशिप है।

ये भी पढ़ें- 7 साल से टीम इंडिया से दूर, अजीत आगरकर की तरह गेंद से मचाता कहर, फिर भी चयनकर्ता कर रहे नजरअंदाज