Placeholder canvas

IND vs SA: समझ से परे रहा सिलेक्टर्स का ये तीन फैसला, शिखर धवन और संजू सैमसन को टीम इंडिया में नहीं दी जगह

22 मई को भारतीय चयनकर्ताओं ने दक्षिण अफ्रीका (South Africa) के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की घरेलू T 20 सीरीज के लिए टीम इंडिया का ऐलान किया है।

इस घरेलू सीरीज के लिए युवा खिलाड़ियों को टीम में शामिल किया गया है। मगर चयनकर्ताओं ने इसी के साथ कुछ ऐसे फैसले लिए हैं जो काफी हैरान करने वाले हैं।

शिखर धवन का नहीं हुआ चयन, आईपीएल में कर रहे हैं शानदार प्रदर्शन

shikhar pbks

भारतीय सलामी बल्लेबाज शिखर धवन (Shikhar Dhawan) को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली घरेलू सीरीज के लिए ना चुना जाना काफी हैरानी भरा फैसला है। उन्होंने आई पी एल 2022 में अपनी टीम पंजाब किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया है। ऐसे में उन्हें वापसी की पूरी उम्मीद थी, मगर चयनकर्ताओं ने उन्हें नजरअंदाज किया।

आईपीएल 2022 में शिखर धवन में 13 मुकाबले खेल कर कुल 421 रन बनाए हैं। दूसरी तरफ इसके पहले शिखर धवन को टीम इंडिया का कप्तान बनाए जाने की बात की जा रही थी। मगर वह टीम में जगह ही नहीं बना पाए।

संजू सैमसन को ना चुना जाना भी नहीं हो रहा है लोगों को हजम

sanju samson

एक तरफ जहां टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शिखर धवन को टीम में जगह नहीं दी गई है। दूसरी तरफ राजस्थान रॉयल्स की कप्तानी कर रहे संजू सैमसन भी टीम में जगह बनाने में नाकाम रहे हैं। उन्होंने अब तक के सफर में राजस्थान रॉयल्स को प्लेऑफ में पहुंचाने के साथ कुल 374 रन भी बनाए हैं। ऐसे में इस खिलाड़ी का चयन होने की पूरी उम्मीद थी।

राहुल त्रिपाठी को नजरअंदाज किया गया

rahul tripathi2

दूसरी ओर आईपीएल 2022 में एसआरएच के लिए धमाल करने वाले राहुल त्रिपाठी (Rahul Tripathi) का भी नाम टीम इंडिया में सिलेक्शन के लिए सुर्खियों में था। राहुल त्रिपाठी आईपीएल में पिछले कई सत्रों से शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। मगर फिर भी उन्हें सिलेक्टरों द्वारा नजरअंदाज किया गया है। उन्होंने इस सत्र में कुल 393 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 3 अर्धशतक भी निकले हैं।

राहुल त्रिपाठी और संजू सैमसन का टीम में चुना जाना लोगों को हजम नहीं हो रहा है। इन दोनों खिलाड़ियों के फैंस को उम्मीद थी कि दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ इन्हें T20 सीरीज के लिए टीम में मौका मिलेगा मगर चयनकर्ताओं ने इन दो खिलाड़ियों को पूरी तरह नजरअंदाज किया है।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ भारतीय T20 स्क्वायड

केएल राहुल (कप्तान), ऋतुराज गायकवाड़, ईशान किशन, दीपक हुड्डा, श्रेयस अय्यर, ऋषभ पंत (उप-कप्तान), दिनेश कार्तिक, हार्दिक पंड्या, वेंकटेश अय्यर, यजुवेंद्र चहल, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, रवि बिश्नोई, भुवनेश्वर कुमार, हर्षल पटेल, आवेश खान, उमरान मलिक और अर्शदीप सिंह।