Placeholder canvas

IND vs WI: पहले टी20 में बने कुल 11 रिकाॅर्ड, रोहित शर्मा ने रचा इतिहास, एक साथ बना डाले कई कीर्तिमान

आज भारत और वेस्टइंडीज के बीच हुए पहले टी20I को भारत ने 68 रन से जीत लिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए भारत ने कैप्टन रोहित शर्मा के अर्धशतक और अंत में दिनेश कार्तिक की आतिशी बल्लेबाजी के चलते बोर्ड पर 190 रन लगाए।

जवाब में बल्लेबाजी करने आई वेस्टइंडीज की टीम ने पावरप्ले के भीतर ही तीन अहम विकेट गवां दिए। वेस्टइंडीज कोई भी बड़ी साझेदारी करने में नाकाम रहीं। 20 ओवर के अंत में वेस्टइंडीज 8 विकेट के नुकसान में केवल 122 रन बना पाई। भारत ने आसानी से मैच अपने नाम किया। भारत की तरफ से रविचंद्र अश्विन, रवि बिश्नोई और अर्शदीप सिंह ने दो दो विकेट लिए वहीं भुवनेश्वर कुमार और रविंद्र जडेजा ने एक एक विकेट लिए। भारत के सभी गेंदबाजों ने 7 से कम की औसत से रन दिए।

आज के मैच में बने कुल 11 रिकॉर्ड, आइए डालते है इन रिकॉर्ड्स पर एक नज़र 

1. रोहित शर्मा टी 20I में हाईएस्ट रन स्कोरर बन गए है। आज उन्होंने मार्टिन गुप्टिल को पीछे छोड़ा।

2. टी 20I इतिहास में रोहित शर्मा के नाम सबसे ज्यादा अर्धशतक हैं। उनके नाम कुल 31 अर्धशतक हैं। आज वह विराट कोहली से आगे निकल गए।

3. रोहित शर्मा ने टी 20 क्रिकेट ( लीग + अंतराष्ट्रीय ) में 75 बार 50 प्लस स्कोर दर्ज कर लिया हैं।

4. रोहित शर्मा ने आज बतौर कप्तान अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में अपना 50वां मैच खेला।

5. रोहित शर्मा ने आज क्रिकेट के सभी प्रारूपों में मिला के अपने 1500 चौके पूरे किए।

6. अकील होसेन ने आज अपना 50वा अंतराष्ट्रीय मैच खेला।

7. सूर्यकुमार यादव ने आज पहली बार अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में बतौर सलामी बल्लेबाज बाल्लेबजी की।

8. दिनेश कार्तिक ने आज 200 से भी ऊपर की स्ट्राइक रेट से 41 रन बनाए।

9. भारत के लिए सबसे ज्यादा T20I विकेट ( भारत से बाहर )

42 – जसप्रीत बुमराह
41 – आर अश्विन*
38 – भुवनेश्वर कुमार
36 – युजवेंद्र चहल

10. रोहित शर्मा ने अभी तक 32 टी 20I में बतौर कप्तान अपनी 27 वी जीत दर्ज की।

11. T20I कप्तान के रूप में सर्वोच्च जीत प्रतिशत
(न्यूनतम 30 गेम)

84.4% रोहित शर्मा*
80.8% असगर अफगान
78.4% सरफराज अहमद
72.2% बाबर आजम
62.5% विराट कोहली

रोहित शर्मा इस लिस्ट में नंबर एक पर पहुंच गए है।