Placeholder canvas

IPL 2022: लगातार 8 हार के बाद क्या अब भी प्लेऑफ में जगह बना पाएगी मुंबई इंडियंस? जानिए कितनी है संभावना

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम का खराब प्रदर्शन निरंतर जारी है।

रविवार को खेले गए मुकाबले में भी लखनऊ सुपरजाइंट्स (Lucknow super Giants) के हाथों हारकर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को टूर्नामेंट की लगातार आठवीं हार झेलनी पड़ी।

इंडियन प्रीमियर लीग के इतिहास को देखकर मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के हश्र का अंदाजा नहीं लगाया जा सकता है क्योंकि इस टीम ने अब तक कुल 5 बार आईपीएल की ट्रॉफी जीती है। और यह पहला मौका है जब मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने किसी सत्र में अपने शुरुआती आठों मुकाबले गंवाए हैं।

फैंस के जेहन में उठ रहे हैं कई सवाल

Mumbai Indians

इस तरह मुंबई इंडियंस की टीम अब इस सत्र में प्लेऑफ की रेस से करीब – करीब बाहर हो गई है। ऐसा इसलिए क्योंकि अब इस टीम को खेलने के लिए सिर्फ 6 मुकाबले ही मिलेंगे और अगर वह छह मुकाबलों में भी जीत दर्ज करती है तो उसके कुल 12 अंक ही होंगे। उस स्थिति में भी यह टीम प्ले ऑफ में नहीं पहुंच पाएगी। दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के फैंस के जेहन में एक सवाल कौन सा रहा है कि क्या अभी मुंबई इंडियंस की टीम प्लेऑफ में जगह बना पाएगी।

अब सिर्फ मुंबई को खेलने हैं छह मुकाबले

Mumbai Indians

अब तक 8 मुकाबले खेलकर हार का सामना करते करते थक चुकी मुंबई इंडियंस की टीम को अभी तक एक भी जीत नहीं नसीब हुई है।

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का नेट रन रेट भी वर्तमान में -1.000 है, जो अन्य टीमों से बहुत कम है। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम अब प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है। इस टीम को अब सिर्फ छह मुकाबले ही खेलने हैं। अगर वह सब मुकाबले भी जीत लेती है तो उसकी सिर्फ 12 ही अंक होंगे जो उसे प्ले ऑफ टिकट दिलाने के लिए नाकाफी होंगे।

क्या 12 अंक लेकर मुंबई पहुंच सकती है प्लेऑफ में?

Mumbai Indians

इंडियन प्रीमियर लीग के वर्तमान सीजन में मुंबई इंडियंस की टीम अब तक आठ मुकाबले खेल चुकी है। ऐसे में उसे अब सिर्फ छह मुकाबले ही खेलने हैं अगर वह सभी में जीत भी दर्ज करती है तो उसके कुल 12 अंक होंगे।

अगर आईपीएल अंकतालिका के इतिहास पर गौर करें तो कम से कम 14 अंक लेकर ही टीमें प्लेऑफ में जगह बनाने में सफल हो पाए हैं। 14 अंक लेने के बाद भी टीमों के बीच कड़ी मशक्कत होती है और इस दौरान प्लेऑफ की रेस के लिए रन रेट भी खासा मायने रखता है।

CSK के अभी हैं प्लेऑफ में पहुंचने के आसार

Chennai Super Kings

मौजूदा सत्र में मुंबई इंडियंस के बाद अगर किसी भी दूसरी टीम की हालत सबसे ज्यादा पस्त है तो वह है रवींद्र जडेजा की अगुवाई वाली चेन्नई सुपर किंग्स। CSK की टीम अब तक 7 मुकाबले खेल कर सिर्फ 2 जीत ही हासिल कर पाई है।

ऐसे में उसके कुल 4 अंक हैं। मान लीजिए कि चेन्नई सुपर किंग्स की टीम अपने शेष बचे मुकाबलों में जीत दर्ज करने में सफल होती है तो उसके प्लेऑफ में पहुंचने के मौके बरकरार रहेंगे।

ये भी पढ़ें- क्यों आईपीएल के 8 मैचों में एक भी मैच नहीं जीत पाई मुंबई इंडियंस? कप्तान रोहित शर्मा ने बताई वजह