Placeholder canvas

IPL 2022: दिल्ली कैपिटल्स की टीम का एक और खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव, क्या आज का मैच हो सकता है रद्द?

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) पर कोरोना का खतरा मंडराने लगा है। दरअसल आज दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) बनाम पंजाब किंग्स के बीच मैच खेला जाना है। इस मुकाबले से ऐन वक्त पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) का एक और खिलाड़ी कोरोना संक्रमित मिला है।

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, जो खिलाड़ी कोरोना पॉजिटिव मिला है। वो विदेशी प्लेयर है। इस खिलाड़ी के नाम की अबतक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है, लेकिन सूत्र न्यूजीलैंड के टिम सिफर्ट की ओर इशारा कर रहे हैं।

इस विदेशी खिलाड़ी का रैपिड एंटीजेन टेस्ट में संक्रमित पाया गया, हालांकि उस प्लेयर का आरटी-पीसीआर टेस्ट होना बाकी है। वहीं अब ये बड़ा सवाल है कि क्या शाम को होने वाला दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) बनाम पंजाब किंग्स मैच होगा या उसे टाला जाएगा।

दरअसल मंगलवार को ही बीसीसीआई ने मैच को पुणे से मुंबई शिफ्ट किया था। पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) बनाम पंजाब किंग्स मैच पुणे में होना था, लेकिन यात्रा से उत्पन्न होने वाले खतरे को देखकर बोर्ड ने मैच को मुंबई में ही कराने का फैसला लिया था।

गौरतलब है कि इसके पहले दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के कैंप में पहले ही पांच मामले के सामने चुके हैं। दिल्ली कैपिटल्स के जिन सदस्यों को कोरोना हुआ है। उनमें, पैट्रिक फरहार्ट (फिजियो), चेतन कुमार (मसाज थेरेपिस्ट), शान मार्श(खिलाड़ी), अभिजीत सालवी(डॉक्टर) और आकाश माने(सोशल मीडिया टीम)।

DC2022

प्राप्त जानकारी के अनुसार सभी कोरोनावायरस संक्रमित सदस्यों को आइसोलेशन में रखा गया है। आइसोलेशन के 6 से 7 दिन बीत जाने के बाद सभी का दोबारा परीक्षण किया जाएगा। जिसके बाद आगे की स्थिति का पता चल सकेगा।

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) की टीम ने पहले ही दी थी मार्श के संक्रमित होने की जानकारी

इससे पहले दिल्ली की टीम ने जानकारी देते हुए बताया था कि “दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) के ऑलराउंडर मिशेल मार्श ने कोविड ​​​​-19 के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है, जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

2 199

दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) मेडिकल टीम मार्श की स्थिति की बारीकी से निगरानी कर रही है। बायो-बबल में मौजूद कुछ और सदस्यों (सपोर्ट स्टाफ) ने भी सकारात्मक परीक्षण आया, हालांकि उनमें कोरोना वायरस के कोई लक्षण मौजूद नहीं है और मेडिकल टीम की उनपर पैनी नजरें हैं।”

उधर, टीम में कोरोनावायरस के मामले मिलने के बाद दिल्ली कैपिटल के सारे खिलाड़ी क्वारंटाइन हो गए थे। दिल्ली कैपिटल्स (Delhi Capitals) को मुंबई में ट्रेनिंग के लिए कहा गया था। बोर्ड भी कोरोनावायरस के बढ़ते मामलों के बीच किसी भी प्रकार का रिस्क नहीं लेना चाह रहा है। दिल्ली कैपिटल्स की टीम के सभी खिलाड़ियों का टेस्ट मंगलवार की सुबह को हुआ है जिसकी नतीजे आने अभी बाकी है।

ये भी पढ़ें- RCB vs MI: विराट कोहली को OUT देने पर थर्ड अंपायर पर भड़के फैंस, सोशल मीडिया पर आयी ऐसी प्रतिक्रिया