Placeholder canvas

KKR vs MI : हार के बाद छलका कप्तान रोहित शर्मा का दर्द, बताया KKR के खिलाफ कहां हुई चूक

आईपीएल की सबसे सफल टीमों में शुमार की जाने वाली मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम साल 2022 के इस सत्र में अभी तक एक भी जीत अपने नाम नहीं कर पाई है। रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की अगुवाई वाली मुंबई इंडियंस की टीम अब तक कुल 3 मुकाबले खेल चुकी है जिनमें उन्हें हार का मुंह देखना पड़ा है।

मुंबई इंडियंस और कोलकाता नाइट राइडर्स (Kolkata knight Riders) के बीच पुणे के एमसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में मुंबई की जीत का सबसे बड़ा रोड़ा पैट कमिंस (Pat Cummins) बने जिन्होंने 15 गेंदों में नाबाद 56 रन बनाकर मुंबई को हार की कगार पर ढकेल दिया।

जानिए पिच को लेकर क्या है Rohit Sharma की राय

Rohit Sharma

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने लक्ष्य का पीछा करते हुए पैट कमिंस द्वारा खेली गई 15 गेंदों में 56 रनों की पारी को लेकर कहा कि वे क्रीज पर आकर ऐसा खेलेंगे इस बात का अंदाजा नहीं था। पैट कमिंस को जीत का पूरा श्रेय जाता है।

हार से निराश मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने आगे कहा कि जैसे-जैसे मैच अंत की ओर गया वैसे वैसे पिच बल्लेबाजों के लिए फायदेमंद साबित हुई। शुरुआत में थोड़ा रुक रही थी मगर ओवराल देखें तो पिच काफी अच्छी थी। बल्ले से हमने अच्छी शुरुआत नहीं की। जबकि लास्ट के चार -पांच ओवरों में बल्लेबाजों ने अधिक रन बनाने का प्रयास किया। दूसरी तरफ हमारे गेंदबाजों ने योजना के अनुरूप गेंदबाजी भी नहीं की।

15 ओवर तक MI भी बना हुआ था मुकाबले में

ROHIT2022

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने मैच के बाद कहा कि हम भी 15 ओवर तक मुकाबले में थे। हमारे गेंदबाजों ने उनकी 5 विकेट गिरा दिए थे। लेकिन वेंकटेश अय्यर और पैट कमिंस का विकेट नहीं मिला। कोलकाता नाइट राइडर्स के पास सुनील नरेन थे जो इस मैच को खत्म कर सकते थे। इसे हजम करना कठिन होगा। उन्होंने अंतिम ओवरों में मैच का रुख पलट दिया। आगे से हमें और मेहनत करनी होगी।

गौरतलब है कि टॉस गंवाकर पहले बल्लेबाजी का न्यौता मिलने के बाद मैदान पर उतरी मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की टीम ने 161/4 का स्कोर बनाया।

मुंबई इंडियंस के लिए चोट से वापसी करते हुए सूर्यकुमार यादव ने शानदार अर्धशतक लगाया। उन्होंने 36 गेंदों में 5 चौकों और 2 छक्कों की बदौलत 52 रन बनाए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम ने 16 ओवर में 162/5 बनाकर मुकाबला अपने नाम कर लिया। इस मुकाबले को अपने नाम करने के साथ ही कोलकाता नाइट राइडर्स की टीम पॉइंट्स टेबल में नंबर वन बन गई है।

ये भी पढ़ें- IPL 2022 : मुंबई के खिलाफ केकेआर को मिली जीत के बाद पॉइंट टेबल में बड़ा उलटफेर, जानें टॉप-4 की टीमें