Placeholder canvas

IPL 2022 का बज गया बिगुल; 26 मार्च से होगी टूर्नामेंट की शुरुआत, जानिए कब होगा फाइनल मुकाबला

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2022) को लेकर चर्चाएं जोर पकड़ने लगी हैं। आईपीएल की गवर्निंग काउंसिल की मीटिंग में गुरुवार को फैसला लिया गया कि आईपीएल का अगला सत्र 26 मार्च से शुरू होगा और और फाइनल 29 मई को खेला जाएगा।  ये टूर्नामेंट भारत में ही खेला जाएगा। IPL 2022 के लिए जिन जगह पर मुकाबले खेलें जाने हैं उनके नाम का ऐलान कर दिया गया है।

क्रिकेट फैंस को काफी लंबे समय से आईपीएल की तारीखों का इंतजार था। साल 2022 का आईपीएल (IPL 2022) मुंबई और पुणे में आयोजित किया जाएगा। आईपीएल की शुरुआत 26 मार्च से होगी जबकि टूर्नामेंट के सभी मुकाबले चार मैदानों पर ही खेले जाएंगे। इनमें से 55 मुकाबले मुंबई में और 15 मुकाबले पुणे में खेले जाएंगे।

दोनों नई टीमों को नहीं खेलने को मिलेगा घरेलू मैदान पर

KL PANDYA

ध्यान देने वाली बात यह है कि साल 2022 के आईपीएल में कुल 10 टीमें खिताब के लिए जोर आजमाइश करती हुई मैदान पर दिखाई देंगी। आईपीएल में इस बार लखनऊ और अहमदाबाद की नई फ्रेंचाइजी हिस्सा लेंगी। मगर इन दोनों नई टीमों को अपने घरेलू क्रिकेट मैदान पर आईपीएल मुकाबले नहीं खेलने को मिलेंगे।

यह 10 टीमें खेलेंगी साल 2022 का आईपीएल (IPL 2022)

IPL 2022

साल 2022 के आईपीएल की शुरुआत 26 मार्च से होनी है। ऐसे में इस बार आईपीएल टूर्नामेंट में चेन्नई सुपर किंग्स, दिल्ली कैपिटल्स, मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, लखनऊ सुपर्जायंट्स, गुजरात टाइटंस, सनराइजर्स हैदराबाद और राजस्थान रॉयल्स की टीमें शिरकत करेंगी।

सभी टीमों के ग्रुपों का विवरण (IPL 2022)

ग्रुप-ए: मुंबई इंडियंस, कोलकाता नाइट राइडर्स, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, लखनऊ सुपर जायंट्स

ग्रुप-बी: चेन्नई सुपर किंग्स, सनराइजर्स हैदराबाद, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, पंजाब किंग्स, गुजरात टाइटंस

कितने प्रतिशत दर्शकों को मिल सकती है स्टेडियम में प्रवेश की अनुमति है?

कहां ऐसा भी जा रहा है कि इस बार के आईपीएल टूर्नामेंट में दर्शकों को एंट्री दी जा सकती है, मगर महाराष्ट्र सरकार द्वारा दिए गए दिशानिर्देशों का सभी दर्शकों को पालन करना पड़ेगा। ऐसे में माना जा सकता है कि इस बार के आईपीएल में 20 से 25 प्रतिशत दर्शकों को एंट्री मिल सकती है।