Placeholder canvas

IPL 2022: 16 करोड़ में रिटेन होने के बावजूद भी आखिर क्यों खुश नहीं हैं रोहित शर्मा !

इंडियन प्रीमियर लीग के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करने की समय सीमा 30 नवंबर को समाप्त हो गई है इसी के साथ सभी आठ पुरानी टीमों ने अपने चार खिलाड़ियों (अधिकतम) को टीम में बरकरार रखा है। इसी कड़ी में मुंबई इंडियंस ने भी अपने 4 स्टार खिलाड़ियों को टीम में जगह देकर बाकी को नीलामी के लिए रिलीज कर दिया है।

लाख कोशिशों के बाद भी मुंबई इंडियंस के कुछ ऐसे खिलाड़ी नहीं रिटेन किए जा सके जिन्होंने मुंबई को सफल बनाने में काफी मेहनत की है। रिटेंशन होने के बाद टीम के कप्तान रोहित शर्मा ने इस पूरे मामले पर जानिए क्या कुछ कहा है।

मुंबई इंडियंस को शिखर पर पहुंचाने वाले खिलाड़ियों को रिटेन ना कर पाना दिल टूटने जैसा

mi sqaud..1

अपनी कप्तानी में मुंबई इंडियंस को 5 बार चैंपियन बनाने वाले रोहित शर्मा ने रिटेंशन के बाद बयान देते हुए कहा,“ आईपीएल के इस मेगा ऑक्शन में मुंबई की टीम के लिए खिलाड़ियों को रिटेन करना बहुत मुश्किल रहा है। हमारे पास कई बेहतरीन खिलाड़ी मौजूद थे, उन्हें रिटेन ना कर पाना दिल टूटने जैसा है। बाकी के खिलाड़ियों ने मुंबई इंडियंस के साथ कई यादें बनाई है और टीम को शिखर तक ले जाने में अपनी भूमिका निभाई है। उन खिलाड़ियों को रिटेन ना कर पाना, उन्हे आईपीएल के लिए छोड़ देने का फैसला बहुत मुश्किल था।”

मुंबई इंडियंस की टीम ने पांच दफा आईपीएल की ट्रॉफी अपने नाम की है। रोहित शर्मा की अगुवाई में मुंबई इंडियंस हर साल एक बेहतर टीम के रूप में टूर्नामेंट में उभरती है।

ये भी पढ़ें- क्रिकेट जगत के 5 खिलाड़ी जिनके पास है बेशुमार दौलत, धोनी, कोहली समेत ये भारतीय भी लिस्ट में शामिल

…फिर से खड़ी करेंगे बेहतरीन टीम

रोहित शर्मा

इसको लेकर रोहित शर्मा ने आगे कहा,” वो सिर्फ चार खिलाड़ियों को रिटेन कर पाए हैं। जिसमे से एक वो खुद भी है। उम्मीद करते है कि आईपीएल में वो एक बार फिर ऑक्शन में एक अच्छी टीम बनाने में सफल होंगे। एक बार फिर हमारा लक्ष्य मजबूत टीम बनना है। ऑक्शन में सही पोजिशन के लिए सही खिलाड़ियों का चयन करना होगा।

इसके लिए हमारी फ्रेंचाइजी के टैलेंट स्काउट सभी देशी और विदेशी खिलाड़ियों पर नजर रख रहे है। मुझे उम्मीद है कि टैलेंट स्काउट अपना काम अच्छी तरह से करेंगे। वो अच्छे खिलाड़ी लाकर देंगे ताकि हम एक बेहतरीन टीम बना सके।”

ये भी पढ़ें- भारतीय टीम को मिला रोहित शर्मा जैसा धाकड़ ओपनर बल्लेबाज, बन सकता है क्रिकेट जगत का नया हिटमैन!

गौरतलब है कि आईपीएल इतिहास की दूसरी सबसे सफल टीम मुंबई इंडियंस ने मेगा ऑक्शन से पहले सबसे ज्यादा 42 करोड़ की राशि खर्च करके अपने चार उम्दा खिलाड़ियों को टीम में बरकरार रखा है। मुंबई इंडियन की टीम जब मेगा नीलामी में उतरेगी तो उसके पास में कुल 48 करोड़ की शेष राशि होगी। इस राशि में मुंबई इंडियंस की टीम को अच्छी कीमत देकर बेहतरीन खिलाड़ी खरीदने होंगे।

मुंबई इंडियंस द्वारा रिटेन किए गए खिलाड़ियों की पूरी लिस्ट

रोहित शर्मा

1-रोहित शर्मा 16 करोड रुपए।
2-जसप्रीत बुमराह 12 करोड़ रुपए।
3-सूर्यकुमार यादव 8 करोड रुपए।
4-किरॉन पोलार्ड 6 करोड रुपए।