Placeholder canvas

6,6,6,6…जोस बटलर ने लगातार जड़े चार छक्के, 128 के स्ट्राइक रेट से खेली 67 रन की तूफानी पारी

IPL 2022 का 44वां मैच आज, 30 अप्रैल को राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में खेला जा रहा है।

Jos Buttler ने खेली 67 रन की तूफानी पारी

Jos Buttler

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने आयी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने निर्धारित 20 ओवर के मैच में 6 विकेट के नुकसान पर 159 रन बनाए। राजस्थान की तरफ से जिस बल्लेबाज ने सबसे शानदार बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया। वो सलामी बल्लेबाज जोस बटलर (Jos Buttler) रहे।

आईपीएल 2022 में शानदार फॅार्म में चल रहे जोस बटलर ने 52 गेंद पर 67 रन की पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 128.85 के स्ट्राइक रेट से 5 चौके और 4 छक्के निकले। जोस बटलर (Jos Buttler) ने मौजूदा आईपीएल सीजन में छठी बार 50 या उससे ज्यादा रन बनाए हैं।

जोस बटलर ने जड़ दिए लगातार 4 छक्के

मुंबई इंडियंस के खिलाफ पारी के 16वें ओवर के दौरान जोस बटलर (Jos Buttler) ने लगातार चार गेंद पर ऋतिक शौकीन की गेंद पर चार छक्के जड़ दिए, हालांकि पांचवे गेंद को जोस बटलर (Jos Buttler) ने वाइड समझकर जाने दिया, लेकिन अंपायर ने उस गेंद को सही माना।

वहीं ओवर की आखीरी गेंद पर ऋतिक शौकीन की बॉल पर बड़ा शॉट मारने के चक्कर में सूर्यकुमार यादव को कैच थमा बैठे।

बनाए ये खास रिकाॅर्ड

जोस बटलर (Jos Buttler) ने अपनी शानदार पारी की बदौलत एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। जोस बटलर (Jos Buttler) अब राजस्थान के लिए एक आईपीएल सीजन में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी बन गए हैं। जोस बटलर ने इस मामले में अजिंक्य रहाणे को पीछे छोड़ा, जिन्होंने 2012 के सीजन में 560 रन बनाए थे। वहीं जोस बटलर ने राजस्थान रॉयल्स के लिए खेलते हुए अपने 100 छक्के भी पूरे कर लिए।

कप्तान संजू सैमसन ने बनाए 16 रन 3 23

जोस बटलर के अलावा राजस्थान रॅायल्स की तरफ से देवदत्त पडिक्कल ने 15 रन और कप्तान संजू सैसमन ने 16 रनों का योगदान दिया। इसके अलावा शिमरोन हेटमायर ने 6 रन और आर अश्विन ने 21 रन की पारी खेली।

ये रही राजस्थान रॉयल्स की प्लेइंग इलेवन-

जोस बटलर, देवदत्त पडिक्कल, संजू सैमसन (कप्तान/विकेटकीपर), डेरिल मिशेल, शिमरोन हेटमायर, रियान पराग, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल, कुलदीप सेन।

ये रही मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन- 

इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), टिम डेविड, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, ऋतिक शौकीन, डेनियल सैम्स, जसप्रीत बुमराह, कुमार कार्तिकेय, रिले मेरेडिथ।

ये भी पढ़ें- IPL 2022: राहुल तेवतिया और डेविड मिलर ने 43 गेंद में ठोके 79 रन, गुजरात ने बैंगलोर को 6 विकेट से हराया