Placeholder canvas

Krunal Pandya : भारतीय ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या बने पिता, सोशल मीडिया पर दी जानकारी, बताया बच्चे का नाम

Krunal Pandya : भारतीय क्रिकेटर्स अपने फैंस के बीच काफी लोकप्रिय हैं। उनकी प्रोफेशनल लाइफ के साथ-साथ फैंस उनकी पर्सनल लाइफ के बारे में जानने में भी काफी रूचि रखते हैं। साथ ही क्रिकेटर्स सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वे समय-समय पर खुद की जिंदगी से जुड़ी महत्वपूर्ण खबरें फैंस के साथ साझा करते रहते हैं। इस बार भारतीय क्रिकेट टीम के ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या ने अपने फैंस को एक खुशखबरी दी है, जिसे सुनने के बाद लोग उन्हें बधाइयां देते नहीं थक रहे।

भारतीय क्रिकेट ऑलराउंडर क्रुणाल पांड्या की पत्नी पंखुड़ी शर्मा ने बेटे को जन्म दिया है। इस नन्हे मेहमान के आने से क्रुणाल पांड्या और उनके घर वाले बेहद खुश हैं। क्रुणाल पांड्या पहली बार पिता बनने की खुशी से फूले ही नहीं समा रहे। उन्होंने अपनी इस खुशी को फैंस के साथ भी शेयर किया है। अपने पिता बनने की खबर क्रुणाल पांड्या ने अपने इंस्टाग्राम और ट्विटर हैंडल के माध्यम से सभी के साथ शेयर की है।

Krunal Pandya

Krunal Pandya : बेटे का नामकरण भी कर दिया

क्रुणाल पांड्या औऱ पंखुड़ी शर्मा ने अपने बेटे का नामकरण भी कर दिया है। क्रुणाल पांड्या ने सोशल मीडिया अकाउंट्स पर दो तस्वीरें अपलोड की है। तस्वीरों में वे खुद अपनी पत्नी के साथ नजर आ रहे हैं। साथ ही उनकी पत्नी की गोद में दोनों का बेटा है, जिसके साथ वे लाड लड़ाते नजर आ रहे हैं। फोटोज़ के कैप्शन में क्रुणा पांड्या ने अपने बेटे का नाम लिखा है। अपने बेटे का नाम क्रुणा और पंखुड़ी ने “कवीर क्रुणाल पांड्या” रखा है। इसके साथ क्रुणाल ने ग्लोब की इमोजी लगाई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें, क्रुणाल पांड्या और मॉडल पंखुड़ी शर्मा ने 27 दिसंबर 2017 को शादी की थी। शादी के बंधन में बंधने के करीब पांच साल के बाद वे पेरेंट्स बने हैं। आपको जानकर हैरानी होगी कि पंखुड़ी को क्रिकेट देखना पसंद नहीं है, लेकिन वे क्रुणाल पांड्या के सारे मैच देखती हैं। क्रुणाल पांड्या ने 2018 में टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू किया था। इसके बाद से वे 19 टी20 और 5 ODI मैच खेल चुके हैं।