IPL में धोनी ने जिस खिलाड़ी को बनाया हीरा, अब बल्ले से लगातार बरसा रहा रन, फिर भी चयनकर्ता नहीं दे रहे मौका

महेंद्र सिंह धोनी को न जानें कितने खिलाड़ियों का कैरियर बनाने का श्रेय जाता हैं। चाहे रोहित शर्मा से ओपनिंग करवाने का फैसला हो या फिर हार्दिक पांड्या को फिनिशर बनाने का धोनी के सभी फैसले सही रहे हैं। ऐसे ही एक और खिलाड़ी को संवारने का श्रेय धोनी को जाता हैं।

2019 में चेन्नई सुपर किंग्स द्वार ऋतुराज को खरीदा गया

ऋतुराज गायकवाड़ को चेन्नई सुपर किंग्स में शामिल करना, उनसे ओपनिंग करवाना और उनको एक अच्छा बल्लेबाज बनाने का श्रेय कई हद तक धोनी को जाता है।

2019 में ऋतुराज को चेन्नई सुपर किंग्स द्वारा 20 लाख रुपए के बेस प्राइस पर खरीदा गया था। उस साल हालांकि उन्हें कोई मैच खेलने को नहीं मिला। हालांकि इस समय भी उन्होंने धोनी के साथ वक्त बिताया।

ये भी पढ़ें- टीम इंडिया के लिए ठोक चुका तिहरा शतक, फिर भी चयनकर्ता कर रहे 5 साल से नजरअंदाज, अब टूटा सब्र का बांध

2020 में अपने डेब्यू से ही दिखाया दमखम, उसके बाद कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा

 

2020 में उन्हें डेब्यू करने का मौका मिला। ऋतुराज ने इस मौके का भरपूर फायदा उठाया और केवल 6 मैच में 3 अर्धशतक की बदौलत टीम के लिए 204 रन बनाए। इसके बाद ऋतुराज ने कभी पीछे मुड़ कर नहीं देखा।

2021 में वह ऑरेंज कैप होल्डर रहे। जहां उन्होंने टीम की जीत में अहम योगदान दिया। उन्होंने 16 मैच ने 635 रन बनाए। जिसमें एक शतक भी शामिल था। जिसके बाद उन्हें टीम इंडिया से कॉल अप आया। उन्हे कुछ मौके भी मिले।

अच्छे फॉर्म के बावजूद किया जा रहा है नजरंदाज

2022 आईपीएल में भी वह अच्छे रहे 14 मैच में उन्होंने 368 रन बनाए। इसके अलावा डोमेस्टिक सर्किट में भी उन्होंने अपना जलवा दिखाया। विजय हजारे हो या सैय्यद मुस्ताक अली ट्रॉफी उनके बल्ले से हार टूर्नामेंट में खूब रन आए। बावजूद इसके सेलेक्टर्स द्वारा उन्हें मौके नहीं दिया जा रहा हैं। ऋतुराज ने अभी तक भारत के लिए केवल 1 ओडीआई और 9 टी 20I खेले हैं।

भारत के सलामी बल्लेबाज बुरे फॉर्म से गुजर रहे हैं। बावजूद इसके ऋतुराज गायकवाड़ को नजरंदाज किया जा रहा हैं। ऐसे में ये समझ पाना मुश्किल है कि आखिर इस स्टार बल्लेबाज को टीम में कब मौका मिलेगा।

ये भी पढ़ें- आईपीएल 2023 के नीलामी से पहले MI ने खेला बड़ा दांव, इन 4 घातक खिलाड़ियों की टीम में हुई एंट्री