Placeholder canvas

क्या चेन्नई सुपरकिंग्स से अलग होंगे Ravindra Jadeja? महेंद्र सिंह धोनी ने सुनाया अपना फैसला

रविंद्र जडेजा (Ravindra Jadeja) मौजूदा समय में चोट के कारण अंतरराष्ट्रीय टीम में शामिल नहीं है। आईसीसी T20 वर्ल्ड कप 2022 के बाद यानी कि दिसंबर के महीने में आईपीएल के लिए मिनी ऑक्शन होना है। टीम इंडिया के कई बड़े खिलाड़ी मौजूदा समय में चोटिल चल रहे हैं ऐसे में उनकी फिटनेस को लेकर भी चिंता जताई जा रही है।

भारत के प्रमुख चोटिल खिलाड़ियों में Ravindra Jadeja का भी नाम शामिल है। वे अपनी चोट से उबर का तक टीम में वापसी कर पाएंगे इस बारे में भी सटीक जानकारी नहीं है। Ravindra Jadeja आईपीएल 2022 में खेलते नजर आएंगे या नहीं। इसको लेकर अभी से ही सवालिया निशान उठने लगे हैं।

वहीं कुछ लोगों को आशंका है कि अगर Ravindra Jadeja आई पी एल 2030 में खेलते हैं तो क्या वह चेन्नई सुपर किंग्स के अलग होंगे या नहीं। मगर अब सीएसके की टीम ने खुद इस पूरे मुद्दे पर बात करते हुए कहा है कि Ravindra Jadeja टीम में ही रहेंगे। दरअसल इस मुद्दे पर अब एमएस धोनी (MS Dhoni) ने अपना फैसला सुना दिया है।

ये भी पढ़ें- भारत vs बांग्लादेश के बीच बने कुल 12 एतिहासिक रिकाॅर्ड्स, विराट कोहली ने लगाई रिकाॅर्ड्स की झड़ी

महेंद्र सिंह धोनी ने Ravindra Jadeja के बारे में कहीं यह बात

आपको बताते चलें कि भारत की स्टार खिलाड़ी रविंद्र जडेजा काफी लंबे वक्त से चेन्नई सुपर किंग्स (Chennai super kings) के साथ जुड़े हुए हैं। इस दौरान उन्होंने अपने शानदार प्रदर्शन के बलबूते टीम को कई बार जीत भी दिलाई है।

जडेजा के टीम में होने से चेन्नई सुपर किंग्स की फैन फॉलोइंग में भी तगड़ा इजाफा हुआ हुआ है और उनके फैंस धोनी के साथ उनकी जोड़ी को खूब पसंद करते हैं।

हाल ही में एमएस धोनी (MS Dhoni) ने हाल ही में रवींद्र जडेजा की जमकर तारीफ की है। टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक सीएसके के कप्तान धोनी ने मैनेजमेंट को साफ कर दिया है कि जडेजा को रिलीज नहीं किया जा सकता। वो टीम के सबसे अहम खिलाड़ी हैं और धोनी को लगता है कि कोई भी खिलाड़ी जडेजा की जगह नहीं ले सकता।

हर कोई चेन्नई के लिए नंबर 7 पर बल्लेबाजी करने वाले रवींद्र जडेजा के प्रदर्शन के बारे में जानता है। लेकिन पिछले सत्र में Ravindra Jadeja और चेन्नई सुपर किंग्स के बीच कप्तानी को लेकर विवाद हो गया था जिसके बाद जडेजा ने कप्तानी छोड़ दी थी। टूर्नामेंट के अंतिम चरण में सीएसके टीम प्रबंधन ने एक बार फिर महेंद्र सिंह धोनी को टीम की कमान सौंपी थी।

फिर एक साथ दिखाई देंगे जडेजा और धोनी !

मान लीजिए कि अगर Ravindra Jadeja साल 2023 के आईपीएल के लिए सीएसके के साथ नहीं रहते हैं तो फिर सीएसके के फैंस जडेजा और धोनी की जोड़ी देख पाने में असफल रहेंगे। लेकिन इन सब बातों के बीच एक बड़ी खबर निकल कर सामने आई है। सीएसके के एक भरोसेमंद सूत्र ने जानकारी देते हुए कहा है कि यह रिपोर्ट गलत है।

चेन्नई की टीम रविद्र जडेजा को टीम से बाहर करने के बारे में सोच भी नहीं सकती है। ऐसे में स्पष्ट है कि रविंद्र जडेजा आईपीएल के अगले सत्र में एमएस धोनी (MS Dhoni) के साथ नजर आने वाले हैं।

आईपीएल 2022 के पहले Ravindra Jadeja को बनाया गया था कप्तान

आपको बताते चलें कि आई पी एल 2022 की शुरुआत से पहले रवींद्र जडेजा को फ्रेंचाइजी ने टीम का कप्तान नियुक्त किया था। लेकिन खराब प्रदर्शन के बीच जडेजा और सीएसके के मध्य मनमुटाव हो गया था।

ऐसे में रवींद्र जडेजा ने कप्तानी छोड़ने का फैसला किया था। जिसके बाद टीम मैनेजमेंट ने एक बार फिर धोनी को कप्तान बनाया था। इन सब बातों के बीच आईपीएल 2022 में चेन्नई सुपर किंग्स का प्रदर्शन काफी खराब रहा था।

ऐसा है Ravindra Jadeja का आईपीएल कैरियर

गौरतलब है कि आईपीएल में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए खेलने वाले रवींद्र जडेजा ने अब तक कुल 210 आईपीएल मुकाबले खेल कर 2502 रन बनाए हैं। इस दौरान उनके बल्ले से 2 अर्धशतक भी निकले हैं।

दूसरी तरफ अगर उनकी गेंदबाजी पर गौर करें तो उन्होंने इस दौरान 132 विकेट भी लिए हैं। जडेजा ने आईपीएल में एक बार पांच विकेट लेने का भी कारनामा किया है। हालांकि, आई पी एल 2022 में रवींद्र जडेजा का प्रदर्शन काफी खराब रहा था और उनकी कप्तानी में टीम ने एक के बाद एक मुकाबले भी गंवाए थे।

ये भी पढ़ें- ऑस्ट्रेलिया टीम की अटकी रही आखिरी गेंद तक सांस, राशिद खान ने याद दिलाई नानी, पूरी दुनिया कर रही सलाम