Placeholder canvas

मुंबई इंडियंस और आरसीबी के बीच बने 8 रिकाॅर्ड, हेली मैथ्यूज ने रचा इतिहास तो सायका इशाक ने किया कमाल

विमेंस प्रीमियर लीग में हुए चौथे मुकाबले में मुंबई इंडियंस की टीम ने रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 9 विकेट से मात दी। इसी के साथ ये मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी जीत मिली। वहीं बंगलौर की लगातार दूसरी हार थी। बंगलौर द्वारा दिए गए 156 रन के लक्ष्य को मुंबई की टीम ने मात्र 14.2 ओवर में 9 विकेट शेष रहते हासिल कर लिया।

मुंबई इंडियंस की तरफ से हेली मैथ्यूज और नेट सेवियर ने अर्धशतक लगाए। हेली ने 202 के स्ट्राइक रेट से 77* रन बनाए। वहीं नेट ने 190 की स्ट्राइक रेट से 55 रन बनाए। आरसीबी की तरफ से एक मात्र विकेट प्रीति बोस ने लिया। वहीं आरसीबी की तरफ से रिचा घोष ने सबसे ज्यादा (28) रन बनाए। वहीं मैथ्यूज ने सबसे ज्यादा तीन विकेट लिए।

मुंबई इंडियंस और आरसीबी मैच में बने कुल 8 रिकॉर्ड, आइए डालते है इन रिकॉर्ड्स पर एक नज़र 

1. सायका इशाक फिलहाल WPL में हाईएस्ट विकेट टेकर है। वह दो मैच में 6 विकेट ले चुकी है। उनके पास अभी पर्पल कैप है।

2. मुंबई इंडियंस की ही हेली मैथ्यूज के पास फिलहाल ऑरेंज कैप है वह 124 रन के साथ हाईएस्ट स्कोरर है।

3. अभी तक विमेंस प्रीमियर लीग में टॉस जीतने वाली टीम एक भी मैच नहीं जीत पाई है।

ये भी पढ़ें- वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप के फाइनल में पहुंची ऑस्ट्रेलिया, टीम इंडिया पर बड़ा संकट, जानिए नए समीकरण

4. फिलहाल मुंबई इंडियंस दो मैच जीतने वाली एकमात्र टीम है। वह टेबल टॉपर्स है।

5. विमेंस प्रीमियर लीग में ऐसा पहली बार हुआ है जब दोनों ओवरसीज खिलाड़ी ने अर्धशतक जड़ा हो। आज हेली मैथ्यूज और नेट सेवियर ने अर्धशतक बनाए।

6. वीपीएल में हेली मैथ्यूज के नाम अब ओवरसीज खिलाड़ी द्वारा हाईएस्ट स्कोर है। आज उन्होंने मेग लेनिंग को पीछे छोड़ा।

7. चार मैच में प्लेयर ऑफ द मैच रहे तीन खिलाड़ी भारत से नहीं है। आज एकबार फिर एक ओवरसीज खिलाड़ी प्लेयर ऑफ द मैच बनी। हेली मैथ्यूज को उनके ऑल राउंड प्रदर्शन के लिए प्लेयर ऑफ द मैच मिला।

8. हेली मैथ्यूज वीपीएल में एक ही मैच में अर्धशतक और तीन विकेट लेने वाली पहली खिलाड़ी बनी।

ये भी पढ़ें- हरमनप्रीत कौर के तूफ़ानी बल्लेबाजी में उड़ी गुजरात की टीम, मुंबई इंडियंस ने 143 रनों से जीता पहला मुकाबला