Placeholder canvas

पाकिस्तान के 3 खिलाड़ी, जो टी20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया की बढ़ा सकते हैं मुश्किलें!

24 अक्टूबर को भारत और पाकिस्तान के बीच होने वाले T20 विश्व कप मैच का सभी को बेसब्री से इंतज़ार है। T20 विश्व कप में आज तक भारत पाकिस्तान से आगे ही रहा है। पर हाल का प्रदर्शन देखें तो पाकिस्तानी खिलाडियों को कमतर आंकना भूल हो सकती है। पाकिस्तान टीम के ऐसे पांच खिलाड़ी जो भारत और जीत के बीच में आ सकते हैं-

बाबर आज़म

पाकिस्तान के लिए खेलने के 4-5 साल के भीतर, बाबर आज़म ने खुद को टीम के सबसे महत्वपूर्ण सदस्यों में से एक के रूप में स्थापित कर लिया और उन्हें छोटे प्रारूपों में टीम की कमान सौंपी गई। बाबर तकनीकी रूप से मजबूत और उत्तम दर्जे का बल्लेबाज है। उनके बल्ले को शांत रखना भारतीय गेंदबाजों के लिए बड़ी चुनौती होगी। बाबर आज़म ने कुल 61 T20 मैचों में 46 के ऊपर की औसत से 2204 रन बनाए है।

मोहम्मद रिज़वान

2021 से पहले मोहम्मद रिज़वान को T20 खिलाड़ी के रूप में इतनी पहचान नहीं मिली थी। लोगों ने उनको लेकर अलग अलग तरह की भविष्यवाणी की थी। 2021 में रिकॉर्ड तोड़ साल के साथ उन्होंने अपने बारे में हो रही सारी बातों को दरकिनार कर दिया। 2021 की शुरुआत उन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ नाबाद 104 रनों की पारी की । इसके बाद उन्होंने सात और अर्धशतक लगाए।

रिज़वान ने कुल 43 T20 मैचों में 48 के ऊपर की औसत से 1065 रन बनाए है। रिजवान अपने ताबड़तोड़ बल्लेबाज़ी के लिए जाने जाते है। उनको जल्दी आउट करना भारतीय टीम के लिए काफी जरूरी होगा।

फखर ज़मान

फखर ज़मान अपनी दमदार बल्लेबाज़ी की बदौलत एक बार इडियंस फैंस का दिल 2017 के चैम्पियंस ट्रॉफी फाइनल में तोड़ चुके है। तब फखर ने शतक लगाया था जिस कारण भारतीय टीम को हार का सामना करना पड़ा था। हाल फिलहाल में भी फखर फॉर्म में नज़र आ रहे है। भारत के खिलाफ उनके प्रदर्शन को देखते हुए कहा जा सकता है कि वह भारत और जीत के बीच में आ सकते है। फखर ने T20 में अब तक 21.72 की औसत से 53 मैचों में कुल 1021 जोड़े है।