Placeholder canvas

MI vs PBKS: रोहित शर्मा ने जीता टाॅस, मुंबई इंडियंस में हुआ एक बड़ा बदलाव; जानें प्लेइंग-11

इंडियन प्रीमियर लीग 2022 का 23वां मुकाबला पुणे स्थित महाराष्ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्टेडियम में आज पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच खेला जा रहा है।

मुंबई इंडियंस ने जीता टाॅस

बात अगर टाॅस रिपोर्ट की करें तो मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) ने टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है। ऐसे में अब पंजाब किंग्स (Punjab Kings) पहले बल्लेबाजी का प्रदर्शन किया है।

मुंबई इंडियंस के अंतिम-11 में हुआ एक बड़ा बदलाव

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) की प्लेइंग इलेवन में एक बदलाव किया गया है। रमनदीप की जगह टाइमल मिल्स आखिरी एकादश में मौका मिला हैं। वहीं पंजाब किंग्स में प्लेइंग इलेवन में कोई भई बदलाव नहीं हुआ है।

आईपीएल 2022 में ऐसा रहा दोनों टीमों का प्रदर्शन

2 147

एक तरफ जहां पंजाब किंग्स (Punjab Kings) की टीम आईपीएल 2022 में अब तक 4 में से 2 मुकाबले में जीत हासिल कर चुकी है तो वहीं दूसरी तरफ मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) को लगातार चार मैच में हार का सामना करना पड़ा है।

मौजूदा समय में मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) फिलहाल आईपीएल के इस सीजन के अंक तालिका में नौवें स्थान पर है, जबकि पंजाब किंग्स (Punjab Kings) सातवें स्थान पर है। अगर आईपीएल 2022 में अब तक दोनों टीमों के प्रदर्शन की तुलना की जाए तो निश्चति तौर पर पंजाब किंग्स की टीम का पलड़ा मुंबई इंडियंस के खिलाफ भारी नजर आ रहा है।

बल्लेबाजी के लिए अनुकूल है पिच

stadium bebroune

पुणे के महाराष्‍ट्र क्रिकेट एसोसिएशन स्‍टेडियम में होने वाले पंजाब किंग्स (Punjab Kings) और मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) के बीच मुकाबले से पहले अगर पिच रिपोर्ट की बात किया जाए तो यहां की पिच का मिजाज भी वानखेड़े और डीवाय पाटिल स्‍टेडियम जैसा ही है।

इस पिच पर मुकाबला हाई-स्‍कोरिंग देखने को मिल सकता है, हालांकि ओर की भूमिका इस मैदान पर उन दोनों मैदानों की तुलना में कम होगी। पुणे में इस सीजन के आईपीएल के कुल चार मुकाबले खेले गए हैं। इसमें से दो मुकाबले पहले बल्लेबाजी और दो मुकाबला बाद में बल्लेबाजी करने वाली टीम ने जीता है।

Mumbai Indians

ये है मुंबई इंडियंस की प्लेइंग इलेवन: इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा (कप्तान), डेवाल्ड ब्रेविस, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, कीरोन पोलार्ड, मुरुगन अश्विन, जसप्रीत बुमराह, जयदेव उनादकट, टाइमल मिल्स, बासिल थंपी।

ये है पंजाब किंग्स की प्लेइंग इलेवन: शिखर धवन, मयंक अग्रवाल (कप्तान), जॉनी बेयरस्टो, लियाम लिविंगस्टन, जितेश शर्मा, शाहरुख खान, ओडियन स्मिथ, कगिसो रबाडा, राहुल चाहर, वैभव अरोड़ा, अर्शदीप सिंह।

ये भी पढ़ें- रॉबिन उथप्पा और शिवम दुबे ने लगाई रिकाॅर्ड्स की झड़ी, CSK vs RCB के बीच मैच में बने कुल 14 रिकाॅर्ड