Placeholder canvas

रोहित शर्मा के इस एक फैसले के दम पर मुंबई इंडियंस को मिली रोमांचक जीत, दिल्ली कैपिटल्स को 6 विकेट से दी मात

इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2023) के मौजूदा सीजन में दिल्ली के अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में खेले गए दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबले में मुंबई की टीम ने आखिरी गेंद पर जीत के लिए जरूरी रन बनाकर टूर्नामेंट में पहली जीत का स्वाद चखा है। रोहित के नेतृत्व में मुंबई इंडियंस की टीम ने दिल्ली को छह विकेट से मात दी है। कैमरून ग्रीन (17) और टिम डेविड(13) टीम को जीत दिला कर नाबाद पवेलियन लौटे।

उधर, दिल्ली कैपिटल्स की टीम की किस्मत आज के मुकाबले में भी खराब है और उससे रोचक मुकाबले में आखिरी गेंद पर हार झेलनी पड़ी है। मुकाबले में लक्ष्य का पीछा करने वाली मुंबई इंडियंस के लिए कप्तान रोहित शर्मा ने 65 रनों की शानदार पारी खेली। जबकि दिल्ली कैपिटल्स के लिए मुकेश कुमार ने सबसे ज्यादा 2 विकेट निकाले।

रोहित ने खेली कप्तानी पारी, जड़ी आकर्षक फिफ्टी

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ ताबड़तोड़ पारी खेलते हुए 45 गेंदों में 65 रनों की पारी खेलकर टीम को जीत दिलाई। उन्होंने अपनी अर्धशतकीय पारी के दौरान 6 चौके और 4 छक्के भी लगाए। इस दौरान उनका बल्लेबाजी का स्ट्राइक रेट 144 के आसपास रहा।

ईशान किशन ने भी दिखाया रंग, तिलक वर्मा ने भी की कुटाई

कप्तान रोहित शर्मा के साथ पारी की शुरुआत करने उतरे ईशान किशन ने छह चौकों की बदौलत 119 के स्ट्राइक रेट के साथ रन आउट होने से पहले 31 रन बनाए। उन्होंने अपनी पारी के दौरान टीम के कप्तान रोहित शर्मा का अच्छा साथ निभाया।

उन्होंने अपनी पारी के दौरान 26 गेंदों का सामना किया था और उनके बल्ले से 31 रन निकले थे। उधर, नंबर तीन पर बल्लेबाजी करने उतरे तिलक वर्मा ने अपनी 41 रनों की तेज तर्रार पारी के दौरान 29 गेंदों पर एक चौका और 4 छक्के लगाए थे।

ये भी पढ़ें :DC vs MI: रोहित शर्मा ने जीता टाॅस, मुंबई इंडियंस से इस मैच विनर खिलाड़ी की छुट्टी, जानें दोनों टीम की प्लेइंग 11

कप्तान डेविड वॉर्नर और अक्षर पटेल के अर्धशतकों के दम पर दिल्ली ने बनाए थे 172 रन

दिल्ली स्थित अरुण जेटली क्रिकेट स्टेडियम में आज मुंबई इंडियंस और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेले गए मुकाबले में दिल्ली की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 19.4 ओवर में अपने सभी विकेट खोकर स्कोरबोर्ड पर 172 रन लगाए थे। दिल्ली कैपिटल्स के लिए इस मुकाबले में कप्तान डेविड वॉर्नर और ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने दमदार अर्धशतक लगाए।

डेविड वॉर्नर ने 47 गेंदों का सामना करते हुए 6 चौकों की बदौलत 51 रन बनाए। जबकि मिडिल ऑर्डर में बल्लेबाजी करने उतरे अक्षर पटेल ने 25 गेंदों पर 4 चौके और 5 गगनचुंबी छक्के लगाकर धमाकेदार अर्धशतक जड़ा। उन्होंने 216 के स्ट्राइक रेट के साथ 54 रनों की पारी खेली थी। मनीष पांडे ने 26 रन का योगदान दिया था जबकि पृथ्वी शॉ ने 15 रन बनाए थे।

मुंबई के लिए बेहरेनडॉर्फ और पीयूष चावला ने झटके 3-3 विकेट

मैच में पहले गेंदबाजी करने वाली मुंबई इंडियंस के लिए बेहरेनडॉर्फ और पीयूष चावला ने 3-3 विकेट हासिल किए। दो विकेट रिले मेरिडिथ और एक विकेट रितिक शौकीन के भी खाते में गया।

मुंबई की गेंदबाजों ने दिल्ली कैपिटल्स की टीम को 19 ओवर 4 गेंदों में ऑल आउट कर दिया था। मुंबई के लिए सबसे सफल गेंदबाजी पीयूष चावला ने की। जिन्होंने 4 ओवर में महज 22 रन देकर कुल 3 विकेट हासिल किए थे।

रोहित शर्मा के इस एक फैसले के दम पर मुंबई इंडियंस को मिली रोमांचक जीत

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा द्वारा टाॅस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला काफी हद तक सही साबित हुआ। इसका परिणाम यह हुआ कि न सिर्फ दिल्ली की टीम को 20 ओवर के पहले 172 रनों पर सिमट दी। इसके साथ ही मिले लक्ष्य को भी हासिल कर लिया।

ये भी पढ़ें :MI vs RCB: आरसीबी से मिली हार के बाद फूटा रोहित शर्मा का गुस्सा, सीधे तौर पर इन्हें माना हार का जिम्मेदार