Placeholder canvas

6,6,6,6,6,6,6…ऋतुराज गायकवाड़ ने एक ओवर में ठोक डाले 7 छक्के, विजय हजारे ट्राॅफी में बल्ले से मचाई तबाही

सेलेक्टर्स द्वारा नजरंदाज किए जा रहे ऋतुराज गायकवाड़ एक के बाद एक अपनी अद्भुत पारियों से सबको प्रभावित कर रहे है। आज विजय हजारे ट्रॉफी में उन्होंने एक और अद्भुत रिकॉर्ड अपने नाम किया।

ऋतुराज गायकवाड़ ने आज उत्तरप्रदेश के खिलाफ खेलते हुए 49वें ओवर में 7 छक्के जड़े। इसी के साथ इस ओवर में कुल 43 रन बने। जिसमें एक नो बॉल शामिल थी।

ऋतुराज गायकवाड़ का धमाल, एक हो ओवर में जड़ डाले एक के बाद एक 7 छक्के

उत्तरप्रदेश की तरफ से ये ओवर शिवा सिंह करने आए थे। उसके बाद अहमदाबाद के ग्राउंड में जो हुआ वह अविश्वस्नीय था। ऋतुराज गायकवाड़ ने एक के बाद एक छक्के जड़ने शुरू कर दिया।

जहां सिंह ने पांचवी गेंद नो फेंकी उसमे भी ऋतुराज ने छक्का जड़ दिया। इसके बाद फ्री हिट में भी उन्होंने छक्का जड़ डाला और इसके साथ ही अंतिम गेंद पर भी। इसी के साथ लिस्ट A मैच में एक ही ओवर में 7 छक्के जड़ने वाले ऋतुराज गायकवाड़ विश्व के पहले खिलाड़ी बन गए है।

ये भी पढ़ें- IPL 2022: ऋतुराज गायकवाड़ ने लगाई रिकाॅर्ड की झड़ी, CSK vs SRH के मैच में बने कुल 12 रिकाॅर्ड्स

ऋतुराज ने उत्तरप्रदेश के खिलाफ लगाया दोहरा शतक, टीम का स्कोर पहुंचाया 350

ऋतुराज गायकवाड़ ने इस मैच में नाबाद 220 रन जड़ डाले जिसमें 16 छक्के और 10 चौके शामिल हैं। उन्होंने 138 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए।

उनके इस दोहरे शतक की मदद से उनकी टीम महाराष्ट्र ने 50 ओवर में उत्तरप्रदेश को 330 रन का लक्ष्य दिया है। ऋतुराज गायकवाड़ के अलावा कोई और खिलाड़ी अर्धशतक तक नहीं लगा पाया। अंकित बावने और अजीम काजी ने 37- 37 रन बनाए।

ऋतुराज इस विजय हजारे ट्रॉफी में लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे है। साथ ही भारतीय टीम में दुबारा जगह बनाने के लिए दावा भी ठीक रहे हैं। उम्मीद है जल्द ही ऋतुराज ऐसी परियां भारत के लिए भी खेलते नज़र आयेंगे। आने वाले समय में वह भारत के मुख्य सलामी बल्लेबाज साबित हो सकते हैं।

ये भी पढ़ें- विजय हजारे ट्राॅफी में बल्ले से मचा रहा तूफान, फिर भी टीम इंडिया में डेब्यू का इंतजार, कप्तान-कोच नहीं दे रहे मौका