Placeholder canvas

रोहित शर्मा की कप्तानी में एक मौका पाने के लिए तरस रहा था ये प्लेयर, अब शिखर धवन के आते ही खुली किस्मत

भारत की साउथ अफ्रीका के खिलाफ वनडे सीरीज के लिए टीम की घोषणा की जा चुकी है। शिखर धवन टीम की कप्तानी करेंगे। श्रेयस अय्यर उप कप्तान हैं।

टीम में रजत पाटीदार और मुकेश कुमार को पहली बार जगह मिली हैं। पर एक ऐसा भी खिलाड़ी है जिनकी किस्मत शिखर धवन के कप्तान बनते ही खुल गई। हम बात कर रहे है संजू सैमसन की। संजू सैमसन को अच्छे प्रदर्शन के बावजूद लगातार नजर अंदाज किया जाता रहा है।

शिखर धवन के कप्तान बनते ही खुली संजू सैमसन की किस्मत

संजू सैमसन ने हाल में ही भारत A के कप्तान थे। इस टीम ने न्यूजीलैंड A को 3-0 से मात दी थी। इस दौरान संजू सैमसन ने बल्ले से अच्छा प्रदर्शन किया। संजू सैमसन आज कल जहां के भी दौरे में जा रहे है। उनके लिए हर जगह फैंस इखट्टे हो जा रहे है।

संजू को जब जब मौका मिला है उन्होंने अच्छा प्रदर्शन किया है। पर रोहित शर्मा की कप्तानी में बावजूद इसके उन्हें ज्यादा मौके नहीं मिले है। पर अब उम्मीद है जब उन्हें स्क्वाड में जगह मिली है। जरूर उन्हें प्लेइंग इलेवन में भी जगह दी जायेगी। संजू सैमसन के अलावा ईशान किशन भारत के लिए विकेटकीपिंग के विकल्प है। उम्मीद है की मौजूदा प्रदर्शन को देखते हुए संजू को ईशान किशन के ऊपर वरीयता दी जाएगी।

संजू सैमसन के ओडीआई और टी20I में आंकड़े, ओडीआई में नहीं मिले है ज्यादा मौके

संजू सैमसन की आंकड़ों की बात करे तो ओडीआई में अभी तक उन्होंने 6 परियां खेली हैं। जिसमें उनके नाम 176 रन है। उनके ये रन 100 से ऊपर की स्ट्राइक रेट से आए है। साथ ही उनके नाम इस फॉर्मेट में एक अर्धशतक है।

संजू ने अभी तक टी 20I में 15 परियां खेली है। जिसमें उन्होंने 135 की स्ट्राइक रेट से 296 रन बनाए है। इस फॉर्मेट में भी उनके नाम एक अर्धशतक है।

ये भी पढ़ें- साउथ अफ्रीका के खिलाफ ODI सीरीज के लिये भारतीय टीम का ऐलान, जानिए किसे मिली जगह और कौन बना कप्तान