Placeholder canvas

शुभमन गिल ने दोहरा शतक ठोक लगाई रिकाॅर्ड्स की झड़ी, एक साथ बना डाले कुल 10 एतिहासिक रिकाॅर्ड

भारत की टीम ने आज न्यूजीलैंड के खिलाफ टॉस जीत पहले बल्लेबाजी का फ़ैसला किया। रोहित का ये फैसला बिल्कुल सही रहा क्योंकि टीम ने 50 ओवर के अंत में 349 रन बना लिए।

इस दौरान भारत के स्टार रहे 23 साल के शुभमन गिल जिन्होंने केवल 149 गेंदों पर 208 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 19 चौके और 9 छक्के लगाए। उनके अलावा कोई और भारतीय बल्लेबाज अर्धशतक भी नहीं लगा पाया।

उनके बाद सबसे ज्यादा रन (34) रोहित शर्मा ने बनाए। भारतीय गेंदबाज के पास अब डिफेंड करने के लिए काफी बड़ा स्कोर है। उम्मीद है कि भारत ये मैच भी बहुत बड़े मार्जिन से अपने नाम करेगी।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: शुभमन गिल ने दोहरा शतक ठोक बल्ले से मचाया कहर, टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को दिए 350 रनों का टारगेट

शुभमन गिल ने अपने नाम किए 10 बड़े रिकॉर्ड

1. शुभमन गिल ओडीआई में दोहरा शतक लगाने वाले सबसे युवा बल्लेबाज बने। उन्होंने हाल में ईशान किशन द्वारा बनाए गए रिकॉर्ड को अपने नाम किया।

2. शुभमन गिल –  23 साल 132 दिन

इशान किशन (IND) – 24 साल और 145 दिन बनाम BAN (2022)

रोहित शर्मा (IND) – 26 साल और 186 दिन बनाम AUS (2013)

3. शुभमन का ये स्कोर न्यूजीलैंड के खिलाफ किसी भी भारतीय द्वारा सबसे ज्यादा स्कोर हैं।

शुभमन गिल – 208

सचिन तेंदुलकर – 186*

सचिन तेंदुलकर – 163*

विराट कोहली – 154*

सौरव गांगुली – 153

4. वनडे में सबसे तेज 1000 रन बनाने वाले खिलाड़ी:

फखर जमान (पाकिस्तान) – 18 पारी

इमाम-उल-हक (पाकिस्तान) – 19 पारी

शुभमन गिल (भारत ) – 19 पारी

5. वनडे में कैरियर के शुरुआत से सबसे कम समय में तीन शतक लगाने वाले भारतीय:

शिखर धवन – 17 पारियां

शुभमन गिल – 19 परियां

केएल राहुल – 24 पारियां

6. शुभमन गिल ओडीआई में डबल सेंचुरी जड़ने वाले पांचवे भारतीय बल्लेबाज बने।

7. गिल ओडीआई में डबल सेंचुरी लगाने वाले विश्व के 8वें बल्लेबाज बने।

8. 2023 में शुभमन के नाम फिलहाल अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा रन है।

9. 2023 में शुभमन के नाम अंतराष्ट्रीय क्रिकेट में सबसे ज्यादा बाउंड्री और विराट कोहली के साथ संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा शतक (2) है।

10. गिल ने आज राजीव गांधी इंटरनेशन स्टेडियम में ओडीआई का सबसे बड़ा स्कोर दर्ज किया। आज से पहले सचिन ने 2009 में इस मैदान में 175 रन बनाए थे।

ये भी पढ़ें- IND vs NZ: क्या हार्दिक पांड्या नहीं थे आउट? सोशल मीडिया पर फूटा फैंस का गुस्सा, मोहम्मद कैफ ने भी उठाए अंपायर पर सवाल