शुभमन गिल ने लगाई रिकाॅर्ड्स की झड़ी, कोहली-रोहित को पछाड़ हासिल किया ये बड़ा कीर्तिमान
शुभमन गिल ने लगाई रिकाॅर्ड्स की झड़ी, कोहली-रोहित को पछाड़ हासिल किया ये बड़ा कीर्तिमान

नरेंद्र मोदी स्टेडियम में आज शुभमन गिल ने न्यूजीलैंड के खिलाफ डिसाइडर टी 20I में बल्ले से तहलका मचा दिया। शुभमन गिल ने अपने ओडीआई फॉर्म को यहां भी बरकरार रखते हुए 63 गेंदों पर 126* रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 7 छक्के और 12 चौके लगाए। उन्होंने 200 की स्ट्राइक रेट से ये रन बनाए।

भारत ने आज टॉस जीत पहले बल्लेबाजी का फैसला किया। टीम की बल्लेबाजी लाइन अप में कोई बदलवा नहीं किया गया। शुभमन गिल की इस आतिशी पारी में चलते टीम ने 20 ओवर में 234/4 रन बनाए।

शुभमन गिल ने अपनी पारी की शुरुआत हल्की की पर अंत में उन्होंने चौके छक्के की बौछार लगा दी। उनकी आतिशी बल्लेबाजी के सामने सारे कीवी गेंदबाज बेअसर नज़र आए। शुभमन के अलावा राहुल त्रिपाठी ने भी 200 के स्ट्राइक रेट से 44 रन बनाए। हार्दिक पांड्या ने 176 की स्ट्राइक रेट से 30 रन बनाए।

पर भारतीय ओपनर ईशान किशन आज एक बार फिर फेल हुए। वह मात्र 1 रन बना पाए। उम्मीद थी आज उनके बदले पृथ्वी को मौका दिया जाएगा पर ऐसा नहीं हुआ कैप्टन हार्दिक ने एक बार फिर ईशान किशन पर भरोसा जताया।

शुभमन गिल ने बनाए 8 एतिहासिक रिकॉर्ड, आइए डालते है इन रिकॉर्ड पर एक नज़र

1. शुभमन टी 20I में शतक लगाने वाले सबसे युवा भारतीय बल्लेबाज बन गए हैं।

2. T20I में किसी भारतीय द्वारा सर्वोच्च व्यक्तिगत स्कोर:

शुभमन गिल – 126(63)
विराट कोहली – 122(61)
रोहित शर्मा – 118(43)

3. शुभमन गिल ने ODI में दोहरा शतक, टेस्ट में शतक, T20I में शतक लगाया है।वह सिर्फ 23 साल के हैं।

ये भी पढ़ें-IND vs NZ: निर्णायक टी20 में हार्दिक पांड्या ने जीता टाॅस, टीम इंडिया से इस स्टार प्लेयर की छुट्टी, यहां जानें प्लेइंग 11

4. शुभमन गिल खेल के सभी प्रारूपों में शतक पूरा करने वाले 5वें भारतीय बने।

5. शुभमन गिल तीनों फॉर्मेट में शतक लगाने वाले सबसे युवा खिलाड़ी हैं।

6. शुभमन गिल ने मात्र 54 गेंद पर अपना शतक पूरा किया।

7. शुभमन गिल की इंटरनेशनल क्रिकेट में आखिरी 7 पारियां:

•116(97).
•208(149).
•40*(53).
•112(78).
•7(6).
•11(9)।
•126*(63)

7 पारियों में 4 शतक, 1 दोहरा शतक

8. शुभमन ने 15 दिनों के अंदर वनडे में 208 और टी20 में 126* रन बनाए हैं।

9. शुभमन गिल टीम इंडिया के लिए टी20 क्रिकेट मैच में सबसे बड़ी पारी खेलने वाले बल्लेबाज बन गए हैं। उन्होंने इस मामले में विराट कोहली और रोहित शर्मा को पीछे छोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें- शुभमन गिल ने कीवी गेंदबाजों की उड़ाई धज्जियां, छक्कों की बौछार कर ठोका तूफानी सेंचुरी, भारत के बने 214