Placeholder canvas

IND vs SA: सूर्यकुमार यादव ने लगाई रिकाॅर्ड्स की झड़ी, ऐसा करने वाले बने दुनिया के पहले बल्लेबाज

IND vs SA 2nd T20 : भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच गुवाहाटी में खेले गए दूसरे टी-20 मुकाबले में मेजबान टीम ने 16 रनों से शानदार जीत दर्ज करते हुए सीरीज में 2-0 की बढ़त ले ली है।

भारत के लिए इस मुकाबले में तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव (Surya Kumar Yadav) ने 22 गेंद पर 277 के तूफनी स्ट्राइक रेट से 61 रनों की शानदार पारी खेली। इस दौरान उनके बल्ले से 5 चौके और 5 छक्के निकले।  सूर्यकुमार यादव ने अर्धशतकीय पारी के दौरान 2 खास रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज करवा लिए हैं।

आपको बताते चलें कि 2 अक्टूबर यानी कि रविवार को खेले गए मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में एक नहीं बल्कि कुल 2 रिकॉर्ड अपने नाम किए हैं।

सबसे कम गेंदों पर 1000 रन बनाने वाले दुनिया के पहले बल्लेबाज बने

सूर्यकुमार यादव ने साउथ अफ्रीका के खिलाफ खेले गए सीरीज के दूसरे टी20 मुकाबले में 22 गेंदों पर 5 छक्के व 5 चौकों की मदद से 61 रन की पारी खेली और रन आउट हो गए। अपनी इस पारी के दम पर उन्होंने टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट करियर में अपने 1000 रन भी पूरे कर लिए। इसके अलावा वर्ल्ड क्रिकेट में वो सबसे कम गेंदों 573 गेंदों पर 1000 रन पूरे करने वाले पहले बल्लेबाज होने का भी गौरव हासिल कर लिया।

अपने आप में अनोखा है सूर्यकुमार यादव का रिकॉर्ड

सूर्यकुमार यादव भारत के दूसरे ऐसे बल्लेबाज बने हैं जिन्होंने सबसे तेज पचासा यानी कि 18 गेंदों पर 54 रन बनाए हैं। उनसे पहले केएल राहुल (KL Rahul) यह कारनामा कर चुके हैं। ऐसे में इस मामले में सूर्यकुमार यादव केएल राहुल के साथ संयुक्त रूप से दूसरे पर हैं जबकि T20 में भारत के लिए युवराज सिंह ने 12 गेंदों पर 50 रन बनाए थे।

इसके अलावा साल 2022 में वह भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी हैं। ऐसे में कप्तान रोहित शर्मा को उनसे टी20 वर्ल्ड कप में उम्मीदें बढ़ गईं हैं।

ये भी पढ़ें- क्रिकेट इतिहास के 4 बल्लेबाज जो ODI में कभी भी नहीं हुए शून्य पर आउट, लिस्ट में एक भारतीय भी शामिल

विश्व क्रिकेट में सबसे तेज 1000 T20 इंटरनेशनल रन बनाने वाले खिलाड़ियों की सूची

वर्ल्ड में T20I भारत के लिए सूर्यकुमार यादव 573 गेंदों पर एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रनों का आंकड़ा छू चुके हैं। ऑस्ट्रेलिया के लिए ऐसा कारनामा ग्लेन मैक्सवेल (Glen Maxwell) ने 4 गेंदों पर किया है। वहीं, न्यूजीलैंड के कॉलिन मुनरो ने एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन बनाने के लिए 635 गेंदों का सामना किया है।

इविन लुईस ने वेस्टइंडीज के लिए एक कैलेंडर वर्ष में 1000 रन बनाने के लिए 440 गेंदें खेली हैं। जबकि श्रीलंका के लिए थिसारा परेरा ने 1 साल में टी-20 क्रिकेट में 1000 रन पूरे करने के लिए 654 गेंदों का सामना किया है।

गौरतलब है कि भारतीय शीर्ष क्रम के तूफानी बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए कगिसो रबाडा के एक ओवर में 22 रन ठोके। इस दौरान उन्होंने 2 गगनचुंबी छक्के भी लगाए।

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी-20 मुकाबले में सूर्यकुमार यादव ने 22 गेंदों पर 61 रनों की पारी खेली इस दौरान उनके बल्ले से पांच चौके और पांच छक्के निकले। जिसकी बदौलत भारतीय टीम दूसरा मुकाबला आसानी से जीतने में कामयाब रही।

ये भी पढ़ें- IND vs SA : ये 3 वजह, जिसके चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20 में भारत को मिली एतिहासिक जीत, आखिरी सबसे अहम