Placeholder canvas

IND vs SA : ये 3 वजह, जिसके चलते साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे T20 में भारत को मिली एतिहासिक जीत, आखिरी सबसे अहम

IND vs SA: एक हाई स्कोरिंग मैच में भारत ने साउथ अफ्रीका को 16 रन से मात दी। सीरीज के दूसरे टी20 मैच में कुल 458 रन बने। जबकि केवल 6 विकेट गिरे। मैच में बल्लेबाजों का ही बोल बाला रहा।

भारतीय टीम को मिली इस जीत के तीन बड़े कारण (IND vs SA)

1. के एल राहुल की तूफानी शुरुआत

के एल राहुल का स्ट्राइक रेट काफी समय से चिंता का विषय बना हुआ था। पर साउथ अफ्रीका के खिलाफ दूसरे टी20 में अपने आलोचकों को जवाब देते हुए उन्होंने भारत को बेहतरीन शुरुआत दिलाई।

के एल राहुल ने 28 गेंदों पर 57 रन बनाए। इस दौरान उन्होंने 4 छक्के और 5 चौके लगाए। उनकी ये पारी 203 की स्ट्राइक रेट से आई। इस शुरुआत ने भारत को 237 के टोटल तक पहुंचने में बहुत मदद की।

2. विराट कोहली और सूर्यकुमार यादव की धमाकेदार साझेदारी

सूर्यकुमार यादव ने एक बार फिर ताबड़तोड़ बल्लेबाजी की जबकि विराट ने शुरुआत के संभाल कर खेला। दोनों के बीच केवल 40 गेंदों पर 102 रन की साझेदारी हुई।

ये भी पढ़ें- IND vs SA: दूसरे T20 में बने कुल 18 एतिहासिक रिकाॅर्ड, विराट कोहली ने रचा इतिहास तो रोहित शर्मा ने किया कमाल

इन दोनों की बल्लेबाजी के चलते भारत ने अंतिम 6 ओवर में 104 रन बनाए। साथ ही अंत में दिनेश कार्तिक के कैमियो ने भारत का स्कोर 237 रन पहुंचाया। सूर्यकुमार ने 277 की स्ट्राइक रेट से 61 रन बनाए। जबकि विराट कोहली ने 175 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 49 रन की पारी खेली।

3. भारत की पावरप्ले में कसी हुई गेंदबाजी

238 जैसा बड़ा रन चेज करना साउथ अफ्रीका के लिए हमेशा से ही मुश्किल होने वाला था। पर डेविड मिलर की तूफानी पारी के चलते साउथ अफ्रीका ने 20 ओवर के अंत में बोर्ड पर 221 रन लगा दिए। मिलर ने 225 की स्ट्राइक रेट से नाबाद 106 रन बनाए।

अगर भारत ने पावरप्ले में अच्छी गेंदबाजी नहीं की होती तो टीम ये मैच हार भी सकती थी। साउथ अफ्रीका ने पावरप्ले के अंदर 2 विकेट गवाएं और 50 का आंकड़ा भी नहीं छू पाई। शुरुआत के 6 ओवर में साउथ अफ्रीका की ये धीमी शुरुआत ही भारत की जीत का अहम कारण बनी।

ये भी पढ़ें- IND vs SA : मिलर का शतक गया बेकार, भारत ने 16 रनों से जीता मुकाबला; सीरीज पर किया कब्ज़ा